रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच टीवी9 पर ‘बमबारी’!

TV
Spread the love

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान TRP का बादशाह बने टीवी9 भारतवर्ष को बड़ा और तगड़ा झटका लगा है। इंडिया टीवी ने सिर्फ खबरों के दम पर टीवी9 भारतवर्ष से नंबर-1 का ताज छीन लिया है।

यही नहीं पीछे से नजर गड़ाए आजतक भी टीवी9 को तीसरे नंबर पर धकेलने के लिए बेकरार दिखाई दे रहा है।

4-10 जून की TRP में इंडिया टीवी नंबर-1 पर काबिज हो गया है। इंडिया टीवी की TRP 12.8% पहुंच गई है। इंडिया टीवी की TRP में 0.2% का इजाफा हुआ है। वहीं टीवी9 भारतवर्ष की TRP लुढ़ककर 12.2% पर पहुंच गई है।

वहीं 11.9 TRP के साथ आजतक तीसरे नंबर पर है। न्यूज18 इंडिया 11.6% TRP के साथ चौथे नंबर पर झंडा बुलंद किए हुए है।

5वें नंबर पर रिपब्लिक भारत है। रिपब्लिक भारत की TRP 9.6% है।

इसके बाद Zee न्यूज 8.3, टाइम्स नाउ नवभारत-7.1,ABP न्यूज 5.7, न्यूज नेशन 5.5, गुड न्यूज टुडे 5.1, Zee हिंदुस्तान 3.9, न्यूज24-3.5, इंडिया न्यूज -1.9 और डीडी न्यूज 0.9   शामिल है।

Zee News, Tv9 Bharavarsh, Times-Now-Navbharat,Zee Hindustan, Republic Bharat, AajTak, IndiaTv, News Nation, News 24, Abp News, India News, GNT, Khabrimedia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *