Noida में अगले 21 दिनों तक पानी का संकट..जानिए क्यों?

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Noida News:
दशहरा का पर्व आज है, दिवाली का पर्व आने वाला है, इन्हीं पर्वों के बीच नोएडा (Noida) वालों की परेशानी बढ़ने वाली है। पर्वों के साथ ही आ गया है गंगाजल (Ganga water) बंद करने का फरमान। नहर की सफाई की वजह से गंगाजल प्लांट (Gangajal Plant) आज आधी रात से लेकर 14 नवंबर तक बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में सभी त्योहार बगैर गंगाजल के मनाने होंगे। नोएडा में पानी की दिक्कत न हो इसके लिए शुक्रवार को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल ने जल खंड के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि त्योहार के सीजन में किसी भी घर में पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए। रिजर्व वायर में जल को स्टोरेज किया जाए। प्रेशर को बेहतर किया जाए।
ये भी पढ़ेंः चंद मिनटों में नोएडा-ग्रेटर नोएडा से पहुंचेंगे जेवर एयरपोर्ट


ये भी पढ़ेंः Supertech में फ्लैट खरीदारों के लिए अच्छी ख़बर आ गई
ताकि हाइराइज इमारतों में रहने वाले लोगों को भी समस्या का सामना न करना पड़े। यदि कही दिक्कत होती है उसके लिए अतिरिक्त टैंक की व्यवस्था कराई जाए। बता दे हर साल इसी तरह गंग नहर की सफाई की जाती है और लोगों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा अन्य जो भी नलकूप ये से संबंधित कार्य लंबित है या सीईओ के निर्देश पर जो कार्य होने है उसे तत्काल कराया जाए। नोएडा में खारे पानी और मीठा बनाने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में नोएडा में 240 एमएलडी गंगाजल की सप्लाई की जाती है। इस गंगाजल में इतना ही सप्लाई का पानी मिलाकर इसका टीडीएस स्तर 800 से 900 के आसपास बनाया गया है।
छठ के पहले शुरू जाएगी सप्लाई
इस साल 17 नवंबर से छठ महापर्व शुरू हो रहा है। 17 नवंबर को नहाय खाय है। 18 नवंबर को खरना और 19 नवंबर को संध्या अर्घ है। 20 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ देने के साथ ही यह पर्व समाप्त हो जाएगा। छठ के पहले ही गंगाजल की सप्लाई शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि नोएडा में पूर्वांचल के लोगों की एक भीड़ रहती है।
टीडीएस ने बढ़ाई हुई परेशानी
नोएडा सेक्टर-52 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि हर साल गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने से इस दौरान टीडीएस का स्तर 1500 तक पहुंच जाता है। वहीं तीन घंटे की जगह डेढ़ घंटे ही पानी की आपूर्ति की जाती है। पानी का प्रेशर भी काफी कम रहता है। कई बार टैंकर भी मंगाने पड़ते हैं। सेक्टर-122 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा कहते हैं कि इतने खतरनाक स्तर के टीडीएस वाले पानी से घर के सामान और लोगों की सेहत दोनों खराब होते हैं। सेक्टर-51 के आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव कुमार कहते हैं कि जल विभाग का सालाना करोड़ों का बजट है फिर भी प्राधिकरण पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं करा पाता है।
यहां कॉल कर मंगाएं टैंकर
जल डिवीजन-1 (9871090089)
जल डिवीजन-2 (9205691306)
जल डिवीजन-3 (9205691083)
आरपी सिंह, डीजीएम जल, नोएडा प्राधिकरण ने कहा कि ट्यूबवेल और टैंकर की मदद से जल आपूर्ति सामान्य रखने का प्रयास रहेगा। करीब 50 से 60 एमएलडी पानी की किल्लत हो सकती है। लोगों से अपील है कि पानी बर्बाद नहीं करें। अगले वर्ष तक छह रेनीवेल का सुधार कार्य पूरा हो जाएगा। ऐसे में 2024 से इस संकट का सामना लोगों को नहीं करना होगा।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi