Noida में चलती कार पर ड्रामा..जुर्माना इतना कि उड़े होश

दिल्ली NCR
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Noida News: सोशल मीडिया के इस दौर में लोग ध्यान पाने के चक्कर में जान की भी बाजी लगा देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ नोएडा में जहां चलती हुई कार के ऊपर चढ़ कर 2 युवक स्टंट करने लगे।। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन के कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ेंः Delhi-नोएडा-गाज़ियाबाद सावधान..तेजी से बढ़ रहा है यमुना का पानी

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः हिमाचल में आसमानी आफ़त.. 250 से ज्यादा की मौत

नोएडा ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को वाहन के पुलिस रडार पर आने के बाद सुरक्षा और यातायात प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से ई-चालान किया गया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने कार के मालिक पर ₹ 23,500 का जुर्माना लगाया, जिसमें दो लोगों को चलती गाड़ी के ऊपर चढ़ते हुए दिखाया गया है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार ने बताया कि यह नोएडा के कई मामलों में से एक है जिसमें लोगों को केवल सोशल मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए यातायात नियमों को नहीं मानते हैं इसके लिए वाहन मालिक के खिलाफ 23,500 रुपये का ई-चालान काटा गया। हम कार की तलाश कर रहे हैं।

पहले भी आए हैं ऐसे मामले
आगे पुलिस ने कहा कि नोएडा से पहले भी चलती कारों पर स्टंट करने की घटनाएं सामने आई थीं और उन्हें भी जुर्माने से दंडित किया गया था।सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने एक कार के मालिक पर ₹ 23,500 का जुर्माना लगाया, जिसमें दो लोगों को चलती गाड़ी के ऊपर चढ़ते हुए दिखाया गया है।

khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi