Noida News: रोकते-रोकते फ्लैट से नीचे कूद गई MBA की छात्रा

दिल्ली NCR
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

बड़ी ख़बर नोएडा से आ रही है जहां एक 24 साल की लड़की ने अपने अपार्टमेंट की दूसरे फ्लोर से नीचे कूद गई। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: Delhi में 45 साल बाद रौद्र रूप में यमुना.. 450 घर उजड़ गए

क्या है पूरा मामला ?

मामला नोएडा के सेक्टर 121 स्थित अजनारा होम्स का बताया जा रहा है। दरअसल, लड़की की फ्रेंडशिप सोशल नेटवर्किंग साइट टेलीग्राम एप से एक युवक के साथ हुई थी, लड़की लड़के से शादी करना चाहती थी लेकिन घरवालों ने मना कर दिया, ऐसे में लड़की ने ये स्टेप उठा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा MBA की स्टूडेंट है और प्राइवेट कॉलेज से पढ़ाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: Ghaziabad क्रॉसिंग रिपब्लिक: मलाई चाप मंगवाया..मौत का सामान भिजवाया!

पुलिस से मिली हुई जानकारी के अनुसार, लड़की के घरवालों ने उससे फोन भी ले लिया था, इस वजह से लड़की बेहद गुस्सा थी। बिल्डिंग से कूदने की खबर पाकर परिवारजनों ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इसके बाद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi