Uttarakhand News

Uttarakhand News: साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन ने सीएम धामी से की मुलाकात, अपनी साहित्यिक कृतियां कीं भेंट

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में साहित्यकार और भारत-जर्मनी सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. योजना साह जैन ने मुख्यमंत्री को अपनी साहित्यिक कृतियां ‘इमली का चटकारा’ कहानी-संग्रह, ‘बनारस मीट्स बर्लिन’ उपन्यास और ‘कागज पे फुदकती गिलहरियां’ कविता-संग्रह भेंट कीं।

साहित्य समाज और संस्कृति को अभिव्यक्ति देने का प्रभावी माध्यम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. योजना साह जैन को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने भारत और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संवाद को बढ़ावा देने में डॉ. जैन के योगदान की सराहना की।

भारत-जर्मनी सांस्कृतिक संबंधों को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि डॉ. योजना साह जैन की साहित्यिक रचनाएं भारतीय संस्कृति, लोकजीवन और मानवीय संवेदनाओं को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह के साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रयास भारत और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने में सहायक साबित होंगे।