Aman Chopra is set to step into the world of YouTube; 'TAP' to launch soon

Aman Chopra: सीनियर न्यूज एंकर अमन चोपड़ा ने न्यूज18 इंडिया से इस्तीफा दे दिया?

TV
Spread the love

Aman Chopra: News18 India के प्राइम टाइम शो ‘देश नहीं झुकने देंगे’ के एंकर अमन चोपड़ा के न्यूज18 इंडिया से इस्तीफे की खबर आ रही है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक वो आगे भी नेटवर्क18 से किसी न किसी रूप में जुड़े रहेंगे। हालांकि, उनकी भूमिका क्या होगी, इस बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस बीच अमन ने टीवी से अलग हटकर अमन चोपड़ा अब डिजिटल स्पेस में अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने ‘TAP (The Aman Podcast)’ नाम से अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की घोषणा की है।

अमन चोपड़ा ने X अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा, “Let’s TAP | New Beginning. एक TAP… और पूरा सच। कुछ नया, कुछ अलग। Coming Soon.” इसके साथ उन्होंने अपने नए प्लेटफॉर्म का पोस्टर भी साझा किया, जिससे संकेत मिलता है कि चैनल जल्द ही लॉन्च होगा।

बता दें कि अमन चोपड़ा ने करीब पांच साल पहले नेटवर्क18 समूह जॉइन किया था। अमन ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा टीवी, न्यूज18, एबीपी न्यूज और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

राजनीतिक पर मजबूत पकड़ रखने वाले अमन चोपड़ा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने पब्लिक रिलेशन में पीजी डिप्लोमा और मास कम्युनिकेशन में एमए भी किया है।

कॉलेज के दिनों में अमन चोपड़ा थिएटर आर्टिस्ट भी रहे हैं और उन्होंने फ्रीलांस एंकरिंग भी की। अब वो डिजिटल दुनिया में भी अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।