Sushant Sinha: सीनियर एंकर और न्यूज की पाठशाला से अपनी पहचान बना चुके सुशांत सिन्हा ने न्यूज18 इंडिया का दामन थाम लिया है। सुशांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक प्रोमो भी जारी किया है।
आपको बता दें सुशांत सिन्हा ‘टाइम्स नेटवर्क’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में कंसल्टिंग एडिटर और लोकप्रिय न्यूज एंकर की भूमिका निभा रहे थे। सुशांत सिन्हा और टाइम्स नाउ का कॉन्ट्रैक्ट 31 मई 2026 को समाप्त हो गया था, जिसके बाद सुशांत सिन्हा ने न्यूज18 इंडिया का दामन थाम लिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ‘पाठशाला’ और ‘राष्ट्रगर्व’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए उन्होंने खास पहचान बनाई। करीब दो दशक के करियर में वह इंडिया टीवी, एनडीटीवी इंडिया, न्यूज24 और इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
खबरी मीडिया की तरफ से शुशांत सिन्हा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं

