Bihar

Bihar News: जल-जीवन-हरियाली दिवस में अब तक लगे 1 करोड़ पौधे : मंत्री

बिहार राजनीति
Spread the love

20 वर्षों में दो गुणा हुआ हरित आवरण का विस्तार

वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक कुल 20.20 करोड़ पौधों का हुआ रोपण

Bihar News: राज्यभर में 1 जुलाई से अब तक 1 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। आगामी 2 महीने में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। हर रविवार एक पौधा लगाने के संकल्प के साथ नया बिहार, हरित बिहार बनाने की परिकल्पना साकार की जा रही है। ये बातें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कही। वे जल-जीवन-हरियाली दिवस के मौके पर विभाग की तरफ से पटना के बेली रोड स्थित आरण्य भवन में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: Bihar News: पदाधिकारियों के दक्षता एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु बैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान

मंत्री डॉ. कुमार ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान सरकार की तरफ से जल संरक्षण के साथ ही पर्यावरण संतुलन और कृषि विकास को समाहित करते हुए चलाया जा रहा है। साथ ही यह अभियान हरियाली को बढ़ाने के साथ ही जल स्रोतों को संरक्षित करने में अहम भूमिका अदा कर रहा है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री ने 2 अक्टूबर 2019 को की थी। इसके अंतर्गत अब तक 20 करोड़ 20 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। अब इसके तहत 5 करोड़ पौधे और लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे हासिल करने के लिए वन विभाग के साथ ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जीविका, मनरेगा के अलावा सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानो के स्तर पर भी पौधे लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार पुलिस ने एक माह में पांच मिनी गन फैक्‍ट्री का किया उद़भेदन

विभिन्न महकमों के लिए पौधे लगाने का अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत वन एवं पर्यावरण विभाग के स्तर पर 5 करोड़, मनरेगा के स्तर से 1.93 करोड़ और कृषि विभाग की तरफ से 13 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकारी स्कूल और कॉलेज के स्तर से 37 लाख से अधिक पौधे लगाने की योजना है। इससे जुड़ी कोई भी जानकारी इसके लिए निर्धारित कॉल सेंटर 0612-2226911 से प्राप्त की जा सकती है। इस कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली मिशन की निदेशक अभिलाषा कुमार शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) अरविंदर सिंह, अभय कुमार द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।