Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें: Bihar News: चमकेंगे के रग्बी के सितारे, दिखाएंगे दम! होगी इन तारीखों को 8 टीमों की इंटरनेशनल भिडंत

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
ये भी पढ़ें: Bihar News: पटेल भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
