Rajasthan

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अपराध पर कसी लगाम, अपराधी छोड़ रहे प्रदेश

Trending राजनीति राजस्थान
Spread the love

सख्त नीतियों और टास्क फोर्स से बदली कानून-व्यवस्था

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध दर को कम करने के लिए ऑपरेशन मोड (Operation Mode) में कार्य शुरू किया है। सख्त नीतियों, संरचनात्मक सुधारों, विशेष टास्क फोर्स और सामुदायिक सहभागिता के परिणामस्वरूप प्रदेश में अपराध के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है। विशेष रूप से महिलाओं और वंचित वर्गों के खिलाफ अत्याचारों में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Pic Social Media

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और एसआईटी का गठन

दिसंबर 2023 में सरकार गठन के तुरंत बाद सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने अपराध नियंत्रण के लिए त्वरित और कड़े निर्णय लिए। पहली कैबिनेट बैठक में ही एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की स्थापना की गई, जो संगठित अपराधों और माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। साथ ही, युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पेपर लीक मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। इसके परिणामस्वरूप कई पेपर लीक अपराधी जेल पहुंचे और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा ने बीकानेर हाउस में पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर की बातचीत

महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया, जिसके कारण सार्वजनिक स्थानों पर महिलाएं अब अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों को पूरी तरह समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताई है।

अपराध दर में 4.90% की कमी

पिछली सरकार के अंतिम डेढ़ वर्ष (जुलाई 2022-दिसंबर 2023) की तुलना में वर्तमान सरकार के प्रथम डेढ़ वर्ष (जनवरी 2024-जून 2025) में अपराध के मामलों में 4.90% की कमी दर्ज की गई है। जहां पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में 4 लाख 68 हजार 905 आपराधिक मामले दर्ज हुए, वहीं वर्तमान सरकार में यह संख्या घटकर 4 लाख 45 हजार 915 रह गई।

गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय कमी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के कुशल नेतृत्व के चलते गंभीर अपराधों में भी कमी आई है। हत्या के मामलों में 12.96%, डकैती में 25.45%, लूट में 22.46%, बलवा में 6.55%, नकबजनी में 14.06%, चोरी में 19.95%, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार में 9.24%, अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अत्याचार में 18.77%, और अनुसूचित जाति के खिलाफ अत्याचार में 17.80% की कमी दर्ज की गई है।

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम

कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इनमें नई पुलिस भर्ती, नए जिलों में अतिरिक्त एसपी कार्यालय, और नई महिला पुलिस बटालियन की स्थापना शामिल है। सभी पुलिस रेंजों में नवीनतम कानूनी प्रावधानों का पालन, अधिकतम गश्ती, गैरकानूनी गतिविधियों पर निगरानी, और पॉक्सो व एनडीपीएस जैसे संवेदनशील मामलों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। ग्रामीण स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्राम प्रहरी भर्ती अभियान शुरू किया गया है।

साइबर क्राइम पर नकेल

साइबर अपराधों से निपटने के लिए सरकार ने तकनीकी और संरचनात्मक सुधार किए हैं। आईटी विशेषज्ञों की सहायता से साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने और सोशल मीडिया पर सतत निगरानी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan सरकार का बड़ा कदम, मॉडल स्कूल की टॉपर्स को भी मिलेगा पुरस्कार

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उनका मानना है कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है, जिससे पारदर्शी और जवाबदेही सुशासन सुनिश्चित हो रहा है।