Uttarakhand

Uttarakhand: कोरोना को लेकर एक्शन मोड में धामी सरकार, कोविड लक्षण वाले मरीजों की जांच हुई अनिवार्य

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: कोविड से जंग को तैयार उत्तराखंड, राज्य के सभी अस्पताल हाई अलर्ट पर

Uttarakhand News: देशभर में एक बार फिर से कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कोविड संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तराखंड की धामी सरकार (Dhami Government) अलर्ट मोड में आ गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोविड (Covid) को लेकर सतर्कता अभियान चलाने और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। सीएम धामी सरकार ने कोविड लक्षण (Covid Symptoms) वाले सभी मरीजों की रैपिड टेस्ट (Rapid Test) और आरटीपीसीआर जांच (RTPCR test) कराने का भी निर्देश दिए हैं। इस विषय में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कोविड प्रबंधन की समीक्षा बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Uttarakhand: नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए CM धामी, उत्तराखंड के लिए मांगा विशेष सहयोग

सचिवालय में हुई बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश दिए कि राज्य के सभी कोविड जांच केंद्रों में रैपिड व आरटीपीसीआर किट (RTPCR Kit) उपलब्ध कराई जाए। किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में पूरी तैयारी रखी जाए। बैठक में महानिदेशक चिकित्सा डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, सहायक निदेशक डॉ. पंकज सिंह, सीएमओ देहरादून डॉ. मनोज शर्मा, दून मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. आरएस बिष्ट मौजूद रहे।

धामी सरकार की पूरी है तैयारी

इस दौरान स्वास्थ्य सचिव (Health Secretary) ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से कोविड नियंत्रण में है। प्रदेश की धामी सरकार हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने प्रदेश के सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्र व राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड के उपचार और रोकथाम के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जांच में तेजी लाने के साथ निगरानी तंत्र को मजबूत किया जाए। कोविड मरीजों के इलाज के लिए आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बाइपैप मशीन, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के साथ आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: धामी सरकार की नीति लाई रंग, खनन राजस्व ने तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड

इन्फ्लुएंजा लक्षण वाले मरीजों की निगरानी

अस्पतालों में इलाज के लिए आ रहे इन्फ्लुएंजा लक्षण मरीजों की विशेष निगरानी की अनिवार्य रूप से जांच होगी। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों व लैब कोविड जांच की रिपोर्ट इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन पोर्टल अवश्य अपलोड करें।