Asias Largest tiger in uttarakhand

Uttarakhand: नजर आया 300 किलो का बाघ, वन विभाग के साथ सैलानी भी खुश

उत्तरप्रदेश उत्तराखंड दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

सुरजीत सिंह चानी की रिपोर्ट

Uttarakhand: ख़बर उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट(Jim Corbett) से आ रही है। जिम कॉर्बेट के फाटो जोन में अब तक का सबसे विशाल बाघ दिखने का दावा किया गया है।  इस बाघ का वजन करीब 300 किलोग्राम और लंबाई लगभग 7 फीट के आसपास है. स्थानीय वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों ने इसका ‘हरक्यूलिस’ नाम रख दिया है. ये बाघ एशिया का सबसे बड़ा बाघ भी बन सकता है।

ये भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri: यूपी के लखीमपुर खीरी में मायावी सांप! देखिए वीडियो

इतने बढ़े बाघ को देखकर वन विभाग भी हैरत में हैं। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या के मुताबिक वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा बाघ काफी विशालकाय है। कहा कि इसे एशिया का सबसे बड़ा बाघ बताना जल्दबाजी होगी। आकार व वजन की अन्य बाघों से तुलना के बाद ही बाघ के विषय में सही जानकारी मिल सकेगी। उधर हरक्यूलिस बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पर्यटक बड़ी संख्या में फाटो जोन में बुकिंग करा रहे हैं।