MP News

MP News: CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले-BJP के लोग सांप के फन पर डांस करना जानते हैं

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: CM मोहन यादव का कांग्रेस पर जुबानी हमला, कह दिए ये बड़ी बात

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर से विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) पर जुबानी हमला बोला है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कांग्रेस विधायकों के विधानसभा में नकली सांप लेकर पहुंचने पर तंज कसते हुए कहा कि तुम (Congress) सांप को पकड़कर बैठो, बीजेपी के लोग सांप के फन पर डांस करना जानते हैं। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने यह बात यहां जिला मुख्यालय (District Headquarters) पर विकास कार्यों की सौगात देने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग गोपाल कृष्ण वाले हैं। वे कांग्रेस के सांप के फन पर डांस करना जानते हैं। कांग्रेस (Congress) के लोगों ने भगवान राम के मामले में भी काफी अड़ंगे लगाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी राम के दर्शन करने नहीं गए।
ये भी पढ़ेंः MP News: MP पुलिस में जल्द निकलेगी भर्ती, CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

Pic Social Media

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को भाषण देते समय मंच पर मौजूद एकमात्र कांग्रेस नेता जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया ने टोकने की कोशिश की तो सीएम डॉ. यादव ने उनके माध्यम से कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम तो डंके की चोंट पर कह रहे हैं कि मथुरा (Mathura) में गोपाल कृष्ण (Gopal Krishna) का मंदिर बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता से कहा कि वे अपने शीर्ष नेतृत्व से सवाल करें कि मथुरा में गोपाल कृष्ण का मंदिर बनाने का समर्थन करेंगे क्या? अगर वे ऐसा करते हैं तो हम उनका अभिनंदन करेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं ने बहनों की योजनाएं बंद होने का झूठा भ्रम फैलाने का काम किया था। सरकार कोई योजना बंद नहीं करेगी। बहनों को मिलने वाले सभी लाभ पहले के ही तरह मिलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से प्रदेश को विकास की ओर ले जाने के प्रयासों में जुटे हैं।

ये भी पढे़ंः MP News: एमपी में विकास की उड़ान, अब में हर 200 किलोमीटर पर बनेगा एयरपोर्ट, CM मोहन ने किया ऐलान

कांग्रेस की भारत तोड़ो राजनीति

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि दलित, पिछड़े और समाज के वंचित लोगों के उत्थान के लिए बीजेपी (BJP) की सरकार लगातार काम कर रही है, जिससे सभी वर्गों को समाज में पूर्ण सम्मान और अधिकार प्राप्त हो सके। इतिहास साक्षी है कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान के मूल्यों का सम्मान करने की बजाय जातिगत पक्षपात और समाज के विभिन्न वर्गों में भेदभाव की भावना पैदा करने में मुख्य योगदान दिया है। सिर्फ यही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो की विचारधारा पर काम कर रहे हैं।