Mahakumbh

Mahakumbh में आग की दूसरी घटना, मेला क्षेत्र में 2 गाड़ियां जलकर राख, फायर टीम ने पाया काबू

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

Mahakumbh नगर मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 में खड़ी दो गाड़ियों में आग लगने की घटना सामने आई है।

Mahakumbh News: महाकुंभ का आज 13वां दिन है, और अब तक 10.80 करोड़ लोग संगम (Sangam) में डुबकी लगा चुके हैं। इस बीच, महाकुंभ (Mahakumbh) नगर मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 में शनिवार 25 जनवरी को खड़ी दो गाड़ियों (Two Vehicles) में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही फायर विभाग (Fire Department) की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
ये भी पढ़ेः Prayagraj Mahakumbh: महाकुम्भ के दो प्रमुख स्नान पर्वों में लाखों यात्रियों को दी सेवा

आपको बता दें कि इस हादसे में आग की चपेट में आने से दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है।

Pic Social Media

इस घटना के बारे में फायर अफसर विशाल यादव (Fire Officer Vishal Yadav) ने बताया कि 4,500 लीटर वाटर कैपेसिटी वाली बड़ी गाड़ी की मदद से आग को बुझाया गया। आग मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 के पास मुख्य सड़क पर लगी थी। राहत की बात यह रही कि प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद थी, जिससे आग पर जल्दी काबू पाया जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

विशाल यादव ने यह भी बताया कि एक गाड़ी में आग लगी थी, और उसके पास खड़ी दूसरी गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई थी। दूसरी गाड़ी झारखंड की थी, और वह भी आंशिक रूप से जल गई थी। घटनास्थल के पास स्थित बस्ती अब सुरक्षित है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः UP News: कर्तव्य पथ पर दिखेगा ‘महाकुंभ’

बता दें कि यह हादसा महाकुंभ मेला (Mahakumbh Fair) क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर आग लगने की दूसरी घटना है। इससे पहले 19 जनवरी को, सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण सेक्टर 19 में आग लगी थी, जिसमें 180 टेंट जल गए थे। तब भी प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर काबू पा लिया गया था।