Vastu Tips

Vastu Tips: घर में कलह-क्लेश कम करने के लिए रोजाना पढ़ें Hanuman Chalisa…

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर में शांति और प्रेम बनाए रखने के लिए अपनाएं ये उपाय

Vastu Tips: घर का माहौल अच्छा और शांतिपूर्ण बनाए रखना हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन कई बार अनजाने में घर में ऐसी एनर्जी का प्रवेश हो जाता है विवाद और तनाव को बढ़ावा देने लगती है। घर की ऊर्जा जब पॉजिटिव से ज्यादा निगेटिवट (Negative) हो जाए तो समस्या होने लगती है। घर में बढ़ती निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) की वजह से घर की शांति कम हो जाती है और विवाद ज्यादा होने लगता है। वास्तु दोष के चलते भी घर के सदस्यों के बीच विवाद या फिर हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का प्रवाह बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) बढ़ाने और सुख समृद्धि बढ़ाने के लिए कुछ वास्तु उपाय कर सकते हैं। आइए आज के इस खबर में जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कलह-क्लेश कम करने के वास्तु टिप्स….

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिवाली कैसे करें अपने घर की लाइटिंग, जानिए वास्तु टिप्स में…

घर में कलह-क्लेश कम करने के लिए रोज करें ये काम

हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ

हर दिन सुबह हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) या सुंदरकांड (Sunderkand) का पाठ करना भी घर में शांति बनाए रखने का एक प्रभावी उपाय है। इससे न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि घर में किसी भी तरह के बाहरी या आंतरिक बाधा का निवारण होता है। यह नकारात्मक प्रभावों को दूर करने में मदद करता है।

बता दें कि घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करना शुभ माना जाता है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

सूर्य को जल अर्पित करें

हर दिन सूर्य भगवान को जल देने से कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। सूर्य ग्रह का संबंध मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा से माना जाता है। धार्मिक दृष्टि में सूर्य की शुभ दृष्टि करियर में सफलता दिलाने में मदद करेगी, जिससे आपकी आर्थिक दिक्कत भी दूर हो सकती है।

दीप जलाना न भूलें

वास्तु के अनुसार, घर में सुबह के समय घी या तिल के तेल का दीपक जलाने से निगेटिव एनर्जी दूर होती है। यह घर में शुद्ध और पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है। साथ ही, परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य को बढ़ाता है।

ये भी पढ़ेंः Tulsi: तुलसी की मंजरी से 5 चमत्कारी उपाय पढ़ लीजिए

Pic Social Media

तुलसी पूजन

हर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं और तुलसी जी को रोजाना अर्घ्य दें। इसके साथ ही सुबह-शाम इनके सामने घी का दीपक जलाएं। तुलसी जी मां लक्ष्मी जी का रूप मानी जाती हैं। वहीं, शुक्रवार का व्रत रखने और लक्ष्मी सूक्तम का पाठ करने से भी आर्थिक समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है।

घर को साफ-सुथरा रखें

वास्तु शास्त्र में घर के मेन गेट को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मेन गेट पर गंदगी या अव्यवस्था घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। रोजाना सुबह द्वार की सफाई करें और वहां गंगाजल का छिड़काव करें। इससे घर में समृद्धि और शांति का संचार होता है। साथ ही पूरे घर को भी साफ सुथरा रखें।

नमक के पानी से पोंछा लगाएं

सप्ताह में कम से कम एक बार नमक के पानी से पोंछा लगाना वास्तु में शुभ माना गया है। नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोखने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और परिवार के सदस्यों के बीच तनाव कम होता है।

Pic Social Media

घर में लगाएं पौधे

वास्तु में कुछ विशेष पौधों जैसे तुलसी, मनी प्लांट और शमी आदि को शुभ माना गया है। इन्हें नियमित रूप से पानी देना और साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। पौधों का हरा-भरा रहना घर में सुख-समृद्धि लाता है और घर के वातावरण को सकारात्मक बनाता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।