Raipur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 2 दिवसीय प्रवास पर पहुंची रायपुर, राज्यपाल और CM साय ने किया आत्मीय स्वागत

छत्तीसगढ़
Spread the love

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

Raipur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 2 दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
ये भी पढ़ेः Raipur: विकसित भारत बनाने में किसानों का योगदान महत्वपूर्ण: CM Vishnu Deo Sai

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी तथा छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि जारी करेंगी और इस योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेंगी।

ये भी पढ़ेः CG News: बिजली सखियों को CM Vishnu Sai का तोहफा, बांटे गए बिजली के किट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल 26 अक्टूबर को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के साथ ही आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी नवा रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।