Dhanteras 2024

Dhanteras 2024: धनतेरस पर भूलकर न खरीदें ये वस्तुएं…वरना सालभर पैसों की रहेगी दिक्कत…

Vastu-homes
Spread the love

Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन चीजों को नहीं चाहिए खरीदना, नहीं तो होती है पैसौं की दिक्कत

Dhanteras 2024: दिवाली का पर्व आने वाला है। दिवाली (Diwali) का इंतजार करोड़ों लोगों को रहता है। इस महापर्व की शुरुआत हर साल धनतेरस से होती है। धनतेरस (Dhanteras) दीवाली से 2 दिन पहले मनाया जाता है। प्रत्येक साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरी की पूजा करना शुभकारी माना गया है। इस बार यह पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन बर्तन, सोना- चांदी समेत कई चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनको भूलकर भी धनतेरस (Dhanteras) पर नहीं खरीदना चाहिए, नहीं तो घर में अशुभ नक्षत्र शुरू हो जाते हैं और परिवार पर अनिष्ट का साया पड़ जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कौन सी चीजों को धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए….

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिवाली करें ये काम, घर में आएंगी खुशियां…

Pic Social Media

काले रंग की चीजें

धनतेरस (Dhanteras) पर्व पर काले रंग की चीजें भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन काले रंग की चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। इसका कारण यह है कि वास्तु शास्त्र में काले रंग की चीजों को अशुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन काले रंग का बैग, जूते, कपड़े न ही खरीदें तो परिवार के लिए अच्छा रहेगा।

सिंथेटिक चीजें

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार धनतेरस पर प्लास्टिक या सिंथेटिक (Synthetic) से बनी चीजें भी खरीदने से बचना चाहिए। ये चीजें वास्तु शास्त्र के मुताबिक शुभ नहीं मानी जाती हैं। इन चीजों को घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश में बाधक माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर इन्हें खरीदने से बचें।

लोहे से बनी चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। लोहे की प्रकृति को ठंडा और वजन में भारी माना गया है। इसके कारण घर में इससे बनी चीजें लाने पर परिवार के लोगों का उत्साह भी ठंडा पड़ने लग जाता है। धनतेरस पर कोई नुकीली चीज खरीदने से भी बचना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में सीढ़ियों के नीचे रखेंगे ये चीजें, तो हो जाएंगे कंगाल!

पुरानी चीजें भी खरीदने से बचें

धनतेरस जैसे शुभ पर्व पर पुराने सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसी चीजें कई बार अपने साथ नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy), पुराने विचार या परेशानियां लेकर आ जाती हैं। इसलिए कोशिश करें कि इस पर्व पर नई और साफ-सुथरी चीजों को ही खरीदे, जिससे सालभर आपके घर खुशियां महकें।

कांच के बर्तन

ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि कांच के बर्तन आसानी से टूट जाने वाले होते हैं। इन्हें घर में लाने से हर समय उनके टूटने का खतरा बना रहता है। इसलिए धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर इन्हें खरीदने से बचना चाहिए। इन्हें घर पर लाने से परिवार की सुख-शांति भंग हो सकती है।

Pic Social media

धनतेरस 2024 पर पूजा का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार धनतेरस पर्व यानी त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 10:34 बजे से हो रही है। इस तिथि का समापना बुधवार 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1:17 बजे होगा। अगर धनतेरस पर पूजा के शुभ मुहूर्त की बात करें तो 29 अक्टूबर को शाम 6:31 बजे से 8:13 बजे तक रहेगा। ऐसे में आप 1 घंटा 41 मिनट में आराम से भगवान धन्वंतरी, गणेश और कुबेर जी की पूजा कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।