Punjab

Punjab: ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का शानदार आगाज़..मेडल के लिए मैदान में खिलाड़ी

दिल्ली दिल्ली NCR पंजाब
Spread the love

Punjab में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ से खेल से जुड़ रहे हैं युवा, विजेताओं को मिलते हैं ढेरों इनाम

Punjab: पंजाब के युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए सीएम मान (CM Mann) की सरकार लगातार नई कोशिशों में जुटी है। नशा छोड़कर युवा खेल की तरफ आकर्षित हो इसके लिए सीएम मान की सरकार, युवाओं को खेल की तरफ मोड़ रही है। जिसका असर अब पंजाब (Punjab) में दिखाई भी देने लगा है। इसी क्रम में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई योजना खेडां वतन पंजाब दियां।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Maan 22 अक्टूबर को आनंदपुर साहिब में मेगा पी.टी.एम में करेंगे शिरकत

खेडां वतन पंजाब दियां…पंजाब की मान सरकार की ये एक क्रांतिकारी योजना है, जिससे पंजाब के युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह योजना पंजाब के सीएम भगवंत मान की दूरदर्शिता का एक शानदार उदाहरण है, जिन्होंने पंजाब में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया है।

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने पंजाब में इस योजना की शुरुआत 29 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर किए थे, जो हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद (Major Dhyanchand) की जयंती पर मनाया जाता है। साल 2022 के बाद खेडां वतन पंजाब दियां के दूसरे सीजन की शुरुआत भी 29 अगस्त 2023 को हुई थी और अब 29 अगस्त 2024 को खेडां वतन पंजाब दियां के तीसरे सीजन की शुरुआत सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने की है।

तीसरे सीजन की सीएम मान ने किया शुभारंभ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा देश के सबसे बड़े खेल मुकाबलों में से एक खेडां वतन पंजाब दियां (Kheda Watan Punjab Diya) के तीसरे संस्करण का शानदार शुभारंभ 29 अगस्त को किया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से भाग लेने वाली खेल टीमों के मार्च पास्ट की सलामी ली। लगभग दो महीनों से भी अधिक समय से बेसब्री से प्रतीक्षित इस शानदार खेल मेले का उद्घाटन करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत ही गर्व और संतोष की बात है कि आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस की याद में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर इस विशेष खेल मुकाबले की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार 37 खेलों की 9 आयु वर्गों में करीब 5 लाख खिलाड़ी पदक की दौड़ में हिस्सा लेंगे।

विजेताओं को 9 करोड़ रुपए से अधिक की राशि

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन खेलों में विजेताओं को भारी भरकम इनाम दिए जाने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार खेडां वतन पंजाब दियां में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, और पावरलिफ्टिंग सहित पैरा खेलों को भी शामिल किया गया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

खेडां वतन पंजाब दियां के दूसरे सीजन में 4.5 लाख खिलाड़ियों ने लिया था भाग

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर इस खेल मेले को आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं की अनंत ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना है जिससे उन्हें नशे से दूर रखा जा सके। उन्होंने बताया कि इन खेलों के दौरान ब्लॉक स्तर के मुकाबले 1 से 10 सितंबर तक, जिला स्तर के मुकाबले 15-22 सितंबर तक और राज्य स्तर के मुकाबले 11 अक्टूबर से 9 नवंबर तक होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अनुसार ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का दूसरा सीजन 2023 में आयोजित किया गया था जिसमें 4.5 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था और 12,500 विजेता खिलाड़ियों को 8.87 करोड़ रुपए के नकद इनाम वितरित किए गए थे।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब सरकार का ‘मिशन फुलकारी’ महिलाओं को देगा आत्मनिर्भरता का अवसर

नशा छोड़कर खेल की तरफ बढ़ रहे पंजाब के युवा-सीएम मान

सीएम भगवंत सिंह मान के अनुसार पंजाब राज्य सरकार युवाओं की अनंत ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए राज्य भर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ये खेल इस दिशा में एक अहम कदम हैं क्योंकि ये खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करती हैं। सीएम मान ने जोर देकर कहा कि यह राज्य सरकार को भी खिलाड़ियों की खूबियों और कमजोरियों को पहचानने में मदद करेगा, जिससे उन्हें भविष्य में होने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।

अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी के लिए फंड मुहैया कराने वाला पंजाब देश का पहला राज्य

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी सरकार अधिकतम कुशल खिलाड़ी तैयार करने और अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों के लिए भारतीय दल में अधिक से अधिक पंजाबी खिलाड़ियों को शामिल करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और पंजाब सरकार खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने के योग्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी के लिए फंड मुहैया कराने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि ये खेल युवाओं को खेल क्षेत्र में अपने कौशल को और निखारने का अवसर प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब और खेलों का आपस में पुराना और मजबूत रिश्ता है और हाल ही में समाप्त हुए ओलंपिक खेलों में भी पंजाबी खिलाड़ियों ने खेलों में अपनी काबिलियत का सबूत दिया है और यह बड़े गर्व की बात है कि पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब के थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के युवाओं के पास बेशकीमती कौशल है पर पुरानी सरकारें आवश्यक खेल बुनियादी ढांचा मुहैया कराने में असफल रहीं हैं।

पंजाब के खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों और ओलंपिक खेलों में अपनी पहचान बनाई-मुख्यमंत्री मान

सीएम भगवंत सिंह मान के अनुसार खिलाड़ियों को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा और विश्व स्तर की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार खेलों के क्षेत्र में राज्य की शान को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों की बदौलत पंजाब के खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों और ओलंपिक खेलों में अपना अलग स्थान कायम किया है।

जानिए क्या है इस योजना का उद्देश्य

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस योजना के माध्यम से पंजाब के गांवों और कस्बों में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य रखा है। पंजाब सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य आइए विस्तार से जानते हैं…

खेल प्रतिभाओं को निखारना

पंजाब युवाओं का प्रदेश कहा जाता है। इसी को लेकर पंजाब के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं की खोज करना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खेडां वतन पंजाब दियां योजना की शुरुआत की। पंजाब सरकार की इस योजना से युवाओं में छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आ रही है।

स्वास्थ्य और फिटनेस

सीएम भगवंत सिंह मान का मानना है कि खेलों के माध्यम से युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाया जा सकता है। इस उद्देश्य से भी भी पंजाब सरकार ने खेडां वतन पंजाब दियां योजना शुरू की है।

सामाजिक एकता

पंजाब सरकार का मानना है कि खेलों के माध्यम से समाज में भाईचारे और आपसी सद्भाव को बढ़ावा दिया है। आपसी भाईचारा को और मजबूत बनाने के लिए मान सरकार ने यह योजना लाई।

युवाओं का सशक्तिकरण

बीते कुछ सालों से पंजाब के युवा नशे की लत में पड़ जा रहे थे। पंजाब सरकार के सामने बड़ी समस्या पंजाब के युवाओं को नशे की लत से निकालना था। पंजाब के बहुत से इलाके पाकिस्तान से लगते हैं, जिसके कारण पाकिस्तान से नशीले पदार्थ भी इन युवाओं को बड़े आसानी से मिल जा रहे थे। इस वजह और भी पंजाब में नशा का बोलबाला था। लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही भगवंत सिंह मान ने नशे पर प्रहार करते हुए बॉर्डर पर पहरा सख्त किया और युवाओं को नशे की लत से निकाल कर रोजगार और खेलों की तरफ मोड़ा। सीएम मान ने सोंच का ही परिणाम है कि ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब से थे। मान सरकार का पूरा प्रयास है कि युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रखते हुए खेलों की ओर आकर्षित करना।

किन किन खेलों का होता है आयोजन

मान सरकार इस योजना के तहत विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाता है, जो पंजाब के लोगों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। इनमें शामिल हैं…
कबड्डी
हॉकी
फुटबॉल
वॉलीबॉल
बास्केटबॉल
कुश्ती
एथलेटिक्स
बैडमिंटन
टेबल टेनिस
शूटिंग
आपको बता दें कि खेडां वतन पंजाब दियां के तीसरे यानी इस सीजन में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, और पावरलिफ्टिंग सहित पैरा खेलों को भी शामिल किया गया है।

अब जानिए क्या है नियम और शर्तें

ऐज लिमिट
खेडां वतन पंजाब दियां योजना के तहत विभिन्न आयु वर्गों के लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। प्रमुख आयु वर्ग 14-17 वर्ष, 18-25 वर्ष, और 25 वर्ष से अधिक हैं।

क्या है पात्रता
खेडां वतन पंजाब दियां में केवल पंजाब के निवासी इस योजना के तहत होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य
सभी इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है।

कहां होता है खेल
मान सरकार की इस योजना में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जिले स्तर पर निर्धारित खेल स्थलों पर किया जाता है।

पुरस्कार भी जान लीजिए
खेडां वतन पंजाब दियां योजना के तहत विजेता खिलाड़ियों को मान सरकार की ओर से नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं।

जानिए खेडां वतन पंजाब दियां के लाभ

पंजाब सरकार इस योजना के माध्यम से अनेक युवा खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
खेलों में भाग लेने से युवाओं का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सामाजिक एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।
पंजाब की मान सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को वित्तीय और अन्य प्रकार की सहायता प्रदान करती है, जिससे उन्हें अपने खेल करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए इस योजना की शुरुआत की है, जो उनके नेतृत्व की दूरदर्शिता और जनहित में गहरी सोच का एक उदाहरण है। सीएम मान ने खेलों के माध्यम से पंजाब को एक नई दिशा दी है, जिससे राज्य के युवा न केवल खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, बल्कि नशे को छोड़कर स्वस्थ और सशक्त जीवन की ओर भी अग्रसर हो रहे हैं।

सीएम भगवंत सिंह मान की यह पहल पंजाब के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे राज्य के खेल प्रेमियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। खेडां वतन पंजाब दियां योजना सीएम भगवंत सिंह मान की एक ऐसी क्रांतिकारी योजना है, जो न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है, बल्कि राज्य में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने का काम भी करती है। यह योजना निश्चित रूप से पंजाब के खेल भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।