Nayab Cabinet Portfolio: Nayab Saini divided the portfolios of ministers, know who got what?

Nayab Cabinet Portfolio: नायब सैनी ने किया मंत्रियों के विभाग का बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला?

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Nayab Cabinet Portfolio: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) ने रविवार (21 अक्टूबर) देर रात अपनी कैबिनेट के विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गृह, वित्त और आबकारी समेत कुल 12 विभाग अपने पास रखे हैं। जबकि सात बार के विधायक एवं प्रदेश के सबसे वरिष्ठ नेता अनिल विज (Anil Vij) को ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम विभाग दिया गया है।

जानिए किस मंत्री को क्या मिला?

  1. नायब सिंह सैनी: गृह, वित्त, प्लानिंग, आबकारी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, हाउसिंग फाॅर ऑल, सीआईडी, एडिमिनस्ट्रेशन ऑफ जस्टिस, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, पब्लिक रिलेशन और वे सभी विभाग जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए।
  2. अनिल विज: ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम
  3. कृष्ण लाल पंवार: पंचायत और खनन
  4. राव नरबीर सिंह: उद्योग, फारेस्ट, पर्यावरण, फाॅरेन को-आपरेशन व सैनिक वेलफेयर
  5. महिपाल ढांडा: स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, आर्काइव, संसदीय अफेयर्स
  6. विपुल गोयल: रेवन्यू व डिजास्टर, निकाय विभाग, सिविल एविएशन
  7. अरविंद शर्मा: सहकारिता, जेल, इलेक्शन व टूरिज्म
  8. श्याम सिंह राणा: कृषि, पशुपालन व मछली पालन
  9. रणबीर गंगवा: पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, पब्लिक वर्क
  10. कृष्ण कुमार: सोशल जस्टिस इनपावरमेंट, एससी-बीसी वेलफेयर, अंत्योदय, हास्पिटेलिटी, आर्किटेक्चर
  11. श्रुति चौधरी: महिला एवं बाल विकास, सिंचाई विभाग
  12. आरती राव: स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल एजुकेशन व आयुष
  13. राजेश नागर: फूड, सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स, प्रिंटिंग व स्टेशनरी

गौरव गौतम: यूथ इंप्वारमेंट, स्पोटर्स व लॉ एंड लेजिस्लेटिव

बता दें कि 17 नवंबर को नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने अपने 13 अन्य सदस्यों के शपथ ली थी। इनमें अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांढा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणवीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती सिंह राव, राजेश नागर और गौरव गौतम शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः Nayab Saini: मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही नायब सैनी का बड़ा ऐलान, अब सरकारी अस्पताल में Free में मिलेगी ये सुविधा…