Punjab

Punjab: पशुओं को मुंह-खुर की बीमारी से बचाव के लिए विशेष अभियान

पंजाब
Spread the love

मुंहखुर रोकने वाली वैक्सीन की 65 लाख से अधिक खुराकें उपलब्ध: गुरमीत सिंह खुड्डियां

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (Punjab Government) द्वारा पशुओं को मुंहखुर (FMD) बीमारी से बचाने के लिए 21 अक्टूबर से राज्य भर में पशुओं का व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इस टीकाकरण अभियान के सुचारू और कुशल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कुल 816 टीमें गठित की गई हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: किसानों के हितों की रक्षा के लिए धान की मिलिंग हेतु प्लान बी तैयार: CM Maan
आज यहां जारी एक प्रेस बयान में पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस व्यापक टीकाकरण अभियान के लिए एफ.एम.डी. वैक्सीन की कुल 65,47,800 खुराकें उपलब्ध करवाई गई हैं।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विभाग के अधिकारियों को इस टीकाकरण अभियान को नवंबर के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि मुंहखुर रोकने वाले टीकाकरण अभियान के तहत राज्य के सभी पशुधन को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कोल्ड चेन के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के साथ-साथ पशुपालकों को टीकाकरण अभियान के फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए भी कहा।

ये भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री यूक्रेन युद्ध रूकवा सकते हैं, तो पराली का धुआं क्यों नहीं! Bhagwant Maan का केंद्र पर हमला…

पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा सभी जिलों में वैक्सीन का वितरण किया जा चुका है। इसके अलावा, राज्य भर में टीकाकरण अभियान के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एन.आर.डी.डी.एल, जालंधर के संयुक्त निदेशक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब पशुपालन विभाग द्वारा राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ-साथ जिला स्तर पर भी विभाग के डिप्टी डायरेक्टरों के कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। श्री भंडारी ने बताया कि विभाग ने पशुपालकों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0172-5086064 भी जारी किया है।