Anchor Vivek Anand

बिहार झारखंड के सबसे लोकप्रिय न्यूज एंकर अब भारत जीतने निकले!

TV
Spread the love

कुछ दिन पहले न्यूज 18 बिहार झारखंड से इस्तीफा देने वाले सीनियर एंकर विवेक आनंद (Anchor Vivek Anand) ने अब राष्ट्रीय पत्रकारिता में धमाकेदार एंट्री की है। विवेक ने बतौर न्यूज एडिटर रिपब्लिक भारत के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। जहां आज सुबह नौ बजे के बुलेटिन में याह्या सिन्वार की खबर के साथ उन्हें ऑन एयर किया गया।
ये भी पढ़ेः TRP News: जल्दी से टॉप10 न्यूज चैनलों की लिस्ट देख लीजिए

विवेक 11 साल पहले etv बिहार झारखंड से जुड़े थे जो कुछ साल पहले News18 Bihar jharkhand हो गया। विवेक बीते यहां प्राइम टाइम का सबसे बड़ा चेहरा थे। वो यहां बहस बिहार की नाम से डिबेट शो भी होस्ट करते थे। अपनी बेबाक शैली से उन्होंने बिहार झारखंड के दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो खूब देखे जाते हैं। कई बार कई बड़े मुद्दों पर विवेक ने तथ्यों को अपने तेवर के साथ पेश कर सत्ता को ऐसी करवाई के लिए प्रेरित और मजबूर किया जिससे वो बचना या भागना चाहते थे। उम्मीद है बिहार झारखंड के बाद विवेक अब देश भर के दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होंगे।

ये भी पढ़ेंः ‘जनहित’ से रजत शर्मा..किशोर..सुधीर, सोहेल को टक्कर देंगी Chitra Tripathi!