Nitish Kumar: Women ready to create history in Bihar, Nitish Kumar flags off Gaurav Yatra of Women's Asian Hockey Championship

Nitish Kumar: बिहार में इतिहास रचने को तैयार महिलाएं, नीतीश कुमार ने Women’s Asian Hockey Championship के गौरव यात्रा को दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ बिहार राजनीति
Spread the love

Nitish Kumar: बिहार में अगले महीने अंतरराष्ट्रीय महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप (Women’s Asian Hockey Championship) का आयोजन होना है। आयोजन से करीब एक महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने प्रदेश के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार (14 अक्टूबर) को गौरव यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दरअसल, 11 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित हॉकी चैंपियनशिप में भारत समेत चीन (Chine), जापान (Japan), दक्षिण कोरिया (South Koria), मलेशिया (Malaysia) और थाईलैंड (Thailand) की महिला हॉकी टीम हिस्सा लेगी। चैंपियनशिप ट्राफी को लेकर राज्य में उत्साह का माहौल पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने 01 अणे मार्ग में आयोजित समारोह में हरी झंडी दिखाकर महिला एशियन हॉकी चैंपियंस (Women’s Asian Hockey Championship) ट्रॉफी गौरव यात्रा का शुभारंभ किया।

ये भी पढ़ेंः Bihar: बाढ़ पीड़ितों के लिए नीतीश कुमार ने भेजा 225 करोड़, दिवाली से पहले किसानों को मिलेगा मुआवजा

बता दें कि बिहार में पहली बार 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय ‘महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024 ((Women’s Asian Hockey Championship- 2025) के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्तूबर से 10 नवंबर तक हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी।

राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में खेले जाएंगे सभी मैच

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी- 2024 ((Women’s Asian Hockey Championship- 2024) के सभी मैच राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में खेले जाएंगे। भारत इस ट्राफी के 2023 का विजेता है, इसलिए ट्रॉफी भारत के पास ही है जो देश के लिए बहुत गर्व की बात है। ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास और खेल के क्षेत्र में राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। साथ ही भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर पहली बार बिहार में होनेवाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है।