Prayagraj

Prayagraj: नव दुर्गा जागरण मुकुन्दपुर बाजार कमेटी ने किया दुर्गा विसर्जन

उत्तरप्रदेश
Spread the love

Prayagraj: नव दुर्गा जागरण मुकुन्दपुर बाजार कमेटी के तत्वावधान में इस वर्ष नव दुर्गा जागरण का भव्य आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन का समापन आज दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मुकुन्दपुर बाजार में स्थित दुर्गा मंदिर से प्रतिमा को पूरे विधि-विधान के साथ विदा किया गया और विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया। और आज शाम में भण्डारे का भी आयोजन किया है।

ये भी पढ़ेः Lakhimpur Kheri के ‘आदमखोर’ का वीडियो देखिए

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जुलूस के दौरान पूरा मुकुन्दपुर बाजार भक्ति और श्रद्धा के माहौल में डूबा नजर आया। लोग माँ दुर्गा की जयकारों और मंत्रोच्चारण के साथ जुलूस में शामिल हुए। पूरे बाजार में फूलों की वर्षा की गई और ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्तजन झूमते नजर आए। भक्तों ने श्रद्धा के साथ माँ दुर्गा की आरती उतारी और अंतिम विदाई दी।

मुख्य सहभागी और श्रद्धालुओं की भूमिका

इस दुर्गा विसर्जन जुलूस में मुकुन्दपुर के कई प्रमुख व्यक्तित्व शामिल हुए। इनमें दिनेश सिंह, अनुभव जायसवाल ( प्रदेश मीडिया प्रभारी, यु.ज.म.) , नवीन सिंह, शुभम सिंह, विकाश सिंह, सतीश जायसवाल, पंकज जायसवाल, संजय केशरवानी जैसे लोगों का विशेष योगदान रहा। उन्होंने पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। रमेश सिंह ने जुलूस की अगुवाई की और विकाश सिंह, शुभम सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया। अनुभव जायसवाल, नवीन सिंह एवं सतीश जायसवाल ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ मिलकर पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़

इस साल दुर्गा विसर्जन में विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय लोग तो शामिल हुए ही, साथ ही आस-पास के गांवों से भी लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने आए। महिलाओं और बच्चों की भी भारी भागीदारी रही। बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सजाकर दुर्गा माता की विदाई में अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

शांति और सुरक्षा के विशेष प्रबंध

आयोजन के दौरान शांति और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। पुलिस प्रशासन की ओर से भी व्यापक बंदोबस्त किए गए थे ताकि विसर्जन के दौरान कोई अव्यवस्था न हो। इसके साथ ही स्थानीय युवा स्वयंसेवकों की टीम ने भी जुलूस में सुरक्षा और व्यवस्था को सुनिश्चित किया।

ये भी पढ़ेः CM Yogi ने बेटियों के पांव पखार मातृ शक्ति की आराधना की

सांस्कृतिक कार्यक्रम

नवरात्रि के दौरान नव दुर्गा जागरण कमेटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सप्त दिवसीय राम कथा सभी का मन मोह लिया।