Noida

Noida: आज बैंक-पोस्ट ऑफिस का ज़रूरी काम निबटाने वाले ख़बर पढ़ लें

उत्तरप्रदेश ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida: आपका भी है बैंक-पोस्ट ऑफिस में काम तो पढ़ लीजिए यह जरूरी खबर

Noida News: अगर आपको भी आज बैंक-पोस्ट ऑफिस या फिर कोई सरकारी दफ्तर से जुड़े हुए काम हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि आज पूरे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है। नवमी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) ने प्रदेश के सभी संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। हालांकि इस आदेश से सभी आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। इसके पहले विभिन्न संगठनों को लेकर अवकाश की मांग की गई थी कि नवमी के त्योहार पर अवकाश घोषित किया जाए। इसके बाद योगी सरकार ने 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश का घोषित किया है।
ये भी पढ़ेंः Miss Asia Pacific: Noida की बेटी ने ताज के साथ दिल भी जीता

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

3 दिन की लंबी छुट्टी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) के इस फैसले के अनुसार 11 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सूबे में नवमी पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को शनिवार और 13 अक्टूबर को रविवार पड़ रहा है। इन दोनों दिन भी नोएडा के ज्यादातर सरकारी दफ्तर और संस्थान बंद रहते हैं। ऐसे में लोगों को पूरे 3 दिन की छुट्टी मिल गई है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: Gaur City में ये क्या हो रहा है?

जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

सार्वजनिक अवकाश (Public Holidays) का नाम सुनते ही आपके मन में यह सवाल जरूर आने लगा होगा कि आज क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा। तो हम आपकी ये कंफ्यूजन भी दूर कर देते हैं। आपको बता दें कि इस दिन स्कूल, बैंक समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। आदेश से केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। अगर आप किसी ऐसे संस्थान का हिस्सा हैं, जहां जरूरी सेवाओं की आपूर्ति की जाती है, तो आप पर ये आदेश लागू नहीं होता है।