Mann

Mann सरकार आपके द्वार, घर बैठे पाएं 43 ज़रूरी सेवाएं

पंजाब
Spread the love

पंजाब के लोगों को घर बैठे मिल रही है 43 जरूरी सेवाएं, पढ़िए Mann सरकार की विशेष योजना

CM Bhagwant Mann Government Punjab: वैसे तो पंजाब, प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्य है। लेकिन कुछ सालों पहले तक ऐसा लग रहा था जैसे ये विकास की पटरी से उतरा हुआ हो। युवा नशे की लत में चले जा रहे थे। लोगों को सरकारी सुविधा मिलने में बहुत सारी बाधा थी, सरकारी सेवाओं के लिए लोगों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती थी। पंजाब (Punjab) के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पंजाब की जनता की बुनियादी जरूरतों को ना सिर्फ समझा बल्कि इसके लिए एक योजना लेकर आए जिसका नाम दिया- मान सरकार आपके द्वार (Mann Sarkar Tuhade Dwar Yojana) घर बैठे पाएं 43 अहम सेवाएं। जिन सेवाओं को पाने के लिए लोगों को कभी हफ्ते, कभी महीने इंतज़ार करना पड़ता था। आज वो सिर्फ एक फोन कॉल पर मुमकिन हो पा रहा है।

ये भी पढ़ेंः CM Maan के नेतृत्व में कैबिनेट ने खरीफ सीजन 2024-25 के लिए कस्टम मिलिंग नीति को दी मंजूरी

Pic Social media

ये सीएम मान और उनकी सरकार की दूरदर्शी सोच है कि आज लोगों को एक फोन कॉल पर सरकार सुविधाएं मिलने लगी हैं। 2022 में आम आदमी पार्टी की कमान संभालते ही सीएम भगवंत मान ने सबसे पहले बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दिया। और इसका नतीजा सबके सामने है।
एक सामान्य से परिवार से आने वाले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान न सिर्फ आम लोगों की समस्या समझते हैं बल्कि सिस्टम की कमी को भी पूरी तरह जानते हैं, लिहाजा सीएम मान ने पंजाब में ढ़ेरों परिवर्तन कर पंजाब में विकास की गंगा बहाई। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जहां दूसरे राज्यों में लोगों को सरकारी सुविधा का लाभ लेने के लिए सरकार ऑफिसों का चक्कर लगाना पड़ता है तो वहीं पंजाब में मात्र एक फोन कॉल से पंजाब सरकार के कर्मचारी आम जनता के द्वार आकर सेवा देते हैं। पंजाब सरकार की इस योजना का नाम है भगवंत मान सरकार आपके द्वार। आपको बस अपने फोन में 1076 डॉयल करना होता है और बस पंजाब सरकार के कर्मचारी आकर आपकी समस्या खत्म करते हैं। सीएम भगवंत मान का यह ड्रीम प्रोजेक्ट अपने शुरुआती दिनों से ही पंजाब की जनता की सेवा कर रहा है, और आम लोगों को सरकार योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: महिलाओं के लिए पंजाब सरकार की विशेष योजना, जानिए कैसे उठाएं लाभ….

Pic Social media

43 सरकारी योजना का घर बैठे मिल रहा लाभ

सीएम भगवंत मान द्वारा शुरू की गई योजना मान सरकार आपके द्वार (Mann Sarkar Tuhade Dwar Yojana) का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं को नागरिकों के घरों तक पहुंचाना है। इस योजना की शुरुआत 10 दिसंबर 2023 में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा की गई थी। इस योजना के तहत, 43 सरकारी सेवाएं सीधे नागरिकों के घरों पर उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इस योजना के तहत प्रदेशभर में करीब 4000 ऑपरेटर्स की भर्ती की गई है। इस योजना के तहत पंजाब की जनता को 43 प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलता है। लोगों को सिर्फ 1076 नंबर पर कॉल करना होता है।

Pic Social media

लोगों की सुविधा का रखा गया ख्याल

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरल और सुलभ तरीके से उपलब्ध कराना है। भगवंत मान सरकार ने इस पहल के जरिए राज्य के लोगों को उनकी दहलीज पर सेवाएं प्रदान करने का वादा किया था, जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों में लंबी कतारों से मुक्ति मिल सके।

भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार योजना के तहत सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू हुई है, जो सरकार से नागरिकों तक निर्बाध सेवाएं प्रदान कर रही है। भगवंत मान सरकार आपके द्वार योजना पंजाब सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरल, सुलभ और भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से प्रदान करना है। इस योजना से सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ी है, और साथ ही नागरिकों का समय और पैसा भी बच रहा है। यह पहल डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Pic Social media

जानिए योजना के बारे में विस्तार से

भगवंत मान सरकार आपके द्वार योजना एक डोर-स्टेप डिलीवरी सेवा है, जिसके अंतर्गत 43 विभिन्न सरकारी सेवाएं सीधे लोगों के घरों तक पहुंचाई जाती हैं। इस योजना में सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। ये कर्मचारी लोगों के घर जाकर सेवाओं को उपलब्ध कराते हैं।

सेवाओं में विभिन्न प्रमाण पत्र जैसे जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, आदि शामिल हैं। इसके अलावा, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, भूमि रिकॉर्ड्स की प्रतिलिपि, और अन्य सरकारी दस्तावेज भी इस योजना के तहत लोगों को घर पर ही दिए जाते हैं।

जानिए कैसे मिलता है लाभ

इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए टोल-फ्री नंबर 1076 या आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी सेवा की मांग दर्ज करनी होती है। इसके बाद, संबंधित कर्मचारी आपके घर पर आकर आपके आवेदन को पूरा करते हैं और सेवा को आपके घर तक पहुंचाते हैं।
इसके अलावा, मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी इस सेवा का लाभ लिया जा सकता है। इस ऐप के जरिए, आप किसी भी समय अपनी आवश्यक सेवा का अनुरोध कर सकते हैं और सरकारी सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

योजना के लाभ

सरकारी सेवाओं की आसान उपलब्धता
इस योजना के तहत नागरिकों को सरकारी सेवाएं आसानी से और तेज़ी से उपलब्ध हो जाती हैं। उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।

समय की बचत
इस योजना से लोगों का समय बचता है। उन्हें कतारों में खड़े होकर या कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

भ्रष्टाचार में कमी
इस पहल से भ्रष्टाचार में कमी आई है, क्योंकि लोग सीधे सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकते हैं और बिचौलियों की जरूरत नहीं होती।

सामाजिक सुरक्षा
इस योजना के तहत समाज के कमजोर वर्गों को भी उनकी आवश्यक सेवाएं आसानी से मिल जाती हैं।

डिजिटल जागरूकता
योजना के तहत डिजिटल माध्यम से सेवाओं को उपलब्ध कराए जाने से लोगों में डिजिटल जागरूकता भी बढ़ रही है।

Pic Social media

ये हैं 43 सेवाएं, जिका मिल रहा है घर बैठे लाभ

मान सरकार (Mann Government) द्वारा शुरू की गई भगवंत मान सरकार आपके द्वार योजना के तहत जन्म/एनएसी सर्टिफिकेट, जन्म सर्टिफिकेट में नाम जोड़ना, मृत्यु सर्टिफिकेट की कापियां, जन्म सर्टिफिकेट में एंट्री में शोध, मृत्यु/एनएसी सर्टिफिकेट जारी करना, जन्म सर्टिफिकेट की कई कॉपियां, जन्म सर्टिफिकेट का देर से रजिस्ट्रेशन, मृत्यु सर्टिफिकेट देर से रजिस्ट्रेशन, मृत्यु सर्टिफिकेट (स्वास्थ्य) में संशोधन, आय सर्टिफिकेट, हलफीया बयान वैरीफाई करना, माल रिकॉर्ड की जांच, रजिस्टर्ड और गैर रजिस्टर्ड दस्तावेजों की प्रमाणित कापियां (नकल प्रदान करना), भार मुक्त सर्टिफिकेट, गिरवीनामे की इक्विटी एंट्री, फर्द तैयार करना शामिल है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इसके साथ ही दस्तावेज़ों के काउंटर साईन, मुआवजे संबंधी बांड, बार्डर एरिया सर्टिफिकेट, पिछड़ा क्षेत्र सर्टिफिकेट, अन्य पिछड़ा वर्ग सर्टिफिकेट (ओबीसी), जमीन की हदबंदी, एनआरआई. दस्तावेजों के काउंटर साईन, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट और तटीय क्षेत्र सर्टिफिकेट (माल), लाभपात्रियों के बच्चों को वजीफा, निर्माण श्रमिक रजिस्ट्रेशन और निर्माण मजदूर (श्रम) रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण, अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट और बीसी सर्टिफिकेट, जनरल जाति सर्टिफिकेट, रिहायश सर्टिफिकेट (कार्मिक), आय और संपत्ति सर्टिफिकेट (ईडब्ल्यूएस) भी घर बैठे बन सकेंगे।

शगुन योजना (मामले की मंजूरी के लिए) (सामाजिक न्याय), वृद्धावस्था पेंशन, विधवा/निराश्रित नागरिकों को पेंशन, दिव्यांग नागरिकों को पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी आश्रित बच्चों के लिए कार्ड और पेंशन (सामाजिक सुरक्षा), बिजली बिल का भुगतान (पावर), विवाह का रजिस्ट्रेशन (अनिवार्य), विवाह का रजिस्ट्रेशन (आनंद) (घर) और ग्रामीण क्षेत्र का सर्टिफिकेट (ग्रामीण) के लिए आवेदन शामिल हैं।

10 दिसंबर का दिन इतिहास में दर्ज-सीएम मान

10 दिसंबर 2023 को पंजाब सरकार तुहाडे द्वार योजना को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की।
इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा था कि जिस दीये को दिल्ली के रामलीला मैदान से लेकर चले थे, उसकी जोत लेकर पंजाब तेजी से आगे बढ़ रहा है। जो असंभव था, वह संभव करके दिखाया और अब पंजाब में तेजी से विकास हो रहा है।

सीएम भगवंत मान ने आगे कहा था कि दिल्ली के रामलीला ग्राउंड से आरम्भ हुई पार्टी आज सरकारी सेवाओं को आम लोगों के घर तक लेकर जा रही है और ऐसा दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन से सम्भव हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 10 दिसंबर का दिन इतिहास में लिखा जाएगा।

Pic Social media

सिलेबस में आएगा सवाल

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बताया कि आने वाले समय में बच्चों को सिलेबस में सवाल आएगा कि पंजाब में से सरकारी कार्यालयों से आम लोगों की समस्या कब खत्म हुई। उसका उत्तर होगा 10 दिसंबर को लुधियाना में खत्म हुई। पहले सरकारी कार्यालयों में बुजुर्गों को अगले दिन आना कहकर भगा दिया जाता था।

25 सालों से गलत हाथों में था पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 25 सालों से गलत लोगो के हाथों में पंजाब था। हम हमेशा नंबर 1 ही रहेंगे। सीएम मान नें संबोधित करते हुए कहा था कि मेरे पीछे नही मेरे साथ चलो और भाई भतीजा वाद व नशे को खत्म करो।। उन्होंने कहा कि चोर और डाकुओं को लोगों तक पहुंचने नहीं दूंगा और सभी काम ईमानदारी से होंगे। सब पंजाबी पंजाब में रहो हम पंजाब में अच्छा माहौल देंगे।

सरकारी कार्यालयों में जानें की जरूरत नहीं

इस दौरान आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब में अब सरकारी कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं है। 99 फीसद से ज्यादा सरकारी सेवाएं पंजाब में घर पर मिलने लगेंगी और फिर सौ फीसद सेवाएं शुरू हो जाएंगी। आपको सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। दिल्ली में सितंबर 2018 से ये काम जारी है। जाहिर है पंजाब में चलाए जा रहे विकास कार्यों का फर्क साफ दिख रहा है। बड़े बुजुर्ग दिल से पंजाब के सीएम भगवंत मान को दुआएं दे रहे हैं।

Pic Social media