Noida

Noida में 2 दिन डांडिया धमाल..DJ तरुण और दीपिका के साथ इस दिन झूमिए

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida में धमाकेदार होगा इस बार डांडिया उत्सव, दीपिका और DJ तरुण करेंगे धमाल

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि नोएडा (Noida) में इस साल का सबसे बड़ा और धमाकेदार डांडिया उत्सव होने जा रहा है। NCR डांडिया धमाल 2024 (NCR Dandiya Dhamaal 2024) नाम से यह दो दिन का उत्सव 11 और 12 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस खास मौके पर दशहरा का जश्न भी मनाया जाएगा। इसकी जानकारी नोएडा मीडिया क्लब (Noida Media Club) में हुई प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के आयोजक जतिन भारद्वाज और अंजली अवस्थी ने दी।
ये भी पढे़ेंः Supertech के 26000 घर खरीदारों ने भरी हुंकार, 6 अक्टूबर को जंतर मंतर पर आर-पार!

Pic Social Media

NCR स्पोर्ट्स ग्राउंड में कार्यक्रम

इस कार्यक्रम के आयोजक जतिन भारद्वाज ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम NCR स्पोर्ट्स ग्राउंड में शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में रोज तीन हजार से भी ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। यहां गरबा, डांडिया और दशहरे का मजा एक साथ लिया जा सकेगा। इसकी खास बात यह होगी कि 12 अक्टूबर को भव्य रावण दहन भी होगा। उत्सव में कई मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें देश के जाने- माने डीजे तरुण (DJ Tarun), मुंबई की गायिका दीपिका साओ (Deepika Sao), और सोशल मीडिया स्टार राजवीर शिशोदिया अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को और खास बनाएंगे। इसके साथ ही, पारंपरिक गुजराती गरबा और पंजाबी भांगड़ा ग्रुप भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: इस सोसायटी के बेसमेंट में छोड़ा गया सीवर का गंदा पानी, Video Viral

Pic Social Media

फैशन का भी लगेगा तड़का

अंजली अवस्थी (Anjali Awasthi) के मुताबिक मनोरंजन के साथ-साथ फैशन का भी तड़का यहां लगेगा। एक शानदार फैशन शो का भी आयोजन होगा, जिसमें नए-नए डिजाइनों के कपड़े दिखाए जाएंगे। लकी ड्रा में शामिल होकर लोग कई तरह के आकर्षक इनाम भी जीत सकते हैं। मशहूर रेडियो जॉकी रॉकी इन इनामों का वितरण करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर कई स्टॉल भी लगाए जाएंगे। कंपनियां अपने उत्पादों को यहां प्रदर्शित भी कर सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जानिए कहां से खरीदें टिकट

आयोजकों के अनुसार यह उत्सव अपने आप में अनोखा होगा। यह न केवल मनोरंजन का नया माध्यम बनेगा, बल्कि लोगों को एक-दूसरे से मिलने-जुलने और खुशियां बांटने का मौका भी देगा। इस कार्यक्रम में लोगों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। पुरुष और महिला सुरक्षाकर्मी और स्थानीय पुलिस मौजूद रहेगी। इस शानदार उत्सव के टिकट तेजी से बिक रहे हैं। लोग बुकमायशो, पेटीएम, टिकट 99, ऑल इवेंट्स, गूगल और पेटीएम इनसाइडर जैसी वेबसाइटों से टिकट खरीद रहे हैं।