Haryana Elections 2024: Why did CM Saini say...about Rahul Gandhi's DNA test...

Haryana Elections 2024: CM Saini ने क्यों कही…Rahul Gandhi के DNA टेस्ट की बात…

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana Elections 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आज (शनिवार) सुबह से मतदान चल रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री नायब सैना ने कहा कि तीसरी बार बड़े मार्जिन के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। 

इसके साथ ही उन्होंने ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है। 10 साल में भाजपा सरकार ने काम किया है। कांग्रेस की दिल की धड़कन ज्यादा हो रही है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राहुल गांधी के आरक्षण वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का डीएनए टेस्ट करें, तो जवाहरलाल नेहरू से उन तक सभी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ेंः Haryana Elections 2024: कांग्रेस के पर्ची-खर्ची सिस्टम को भाजपा ने खत्म किया- CM Dhami 

इसके अलावा सीएम सैनी ने लोगों से वोट की अपील भी की। उन्होंने कहा कि विकसीत हरियाणा के लिए वोट करें।