Vastu Tips

Vastu Tips: घर पर लगा लीजिए ये पौधा, फिर देखिए चमत्कार…

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर या दफ्तर में लगा लीजिए यह पौधा, होगा लाभ ही लाभ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का आज के समय में बहुत ज्यादा महत्व है। बहुत से लोग तो ऐसे हैं कि वास्तु के हिसाब से घर में सब कुछ सही करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। यहां तक की बड़े-बड़े घरों में भी तोड़फोड़ करवा देते हैं, जिससे वास्तु के हिसाब से सब कुछ सही किया जा सके। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) और फेंगशुई (Feng Shui) में बांस के पौधे को बहुत शुभकारी बताया गया है। बांस का पौधा न सिर्फ आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का लाता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य, दीर्घायु और रिश्तों में भी सुधार करता है। अगर आप अपने जीवन में इन पहलुओं को बेहतर बनाना चाह रहे हैं तो सही दिशा और उपाय के साथ बांस का पौधा (Bamboo Plant) लगाना एक बेहतरीन तरीका हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः Navratri 2024: अगर, आप नवरात्रि का उपवास रख रहे हैं, तो जानिए 9 दिनों में शरीर में क्या होंगे बदलाव?

Pic Social media

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि बांस का पौधा लगाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बांस के पौधे को पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से आपको बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र का लाभ मिलता है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्रों में पूर्व दिशा को स्वास्थ्य और उन्नति से जोड़ा जाता है और दक्षिण-पूर्व दिशा समृद्धि और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। यह पौधा आपके घर की हवा को भी शुद्ध करता है, जिससे वहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। मान्यता है कि बांस का पौधा लगाने से बीमारियां दूर होती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बात करें रिश्तों की तो बांस का पौधा आपके रिश्तों में भी मजबूती भी लाता है। फेंगशुई (Feng Shui) के मुताबिक 2 डंडों वाला बांस का पौधा विशेष रूप से रिश्तों को मजबूत करने में सहायता करता है। इसे आप लाल रिबन में लपेटकर कांच के पात्र में जल भरकर घर के पूर्व, पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में रख सकते हैं। इन दिशाओं को प्रेम, स्थिरता और नए रिश्तों से जोड़ा जाता है। ऐसा करने से आपके प्रेम संबंधों या रिश्तों में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। इस बात का ध्यान रखें कि पौधा सूखने न पाए, क्योंकि सूखता पौधा नकारात्मक ऊर्जा का संकेत होता है, जो आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: इन जगहों पर कभी भूल कर ना रखें घर में जूते-चप्पल! नहीं, तो लक्ष्मी जी रूठ जाएगी

बता दें कि बांस का पौधा लगाने के बाद उसकी नियमित देखभाल भी जरूरी है ताकि यह हमेशा हरा-भरा और स्वस्थ रहे। इस पौधे को कभी भी खिड़की के पास नहीं रखना चाहिए। क्योंकि, धूप में ये पौधा खराब हो सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार जो बांस के पौधे 2 से 3 फीट की ऊंचाई तक बढ़ते हैं वह पौधा शुभ होते हैं। ऑफिस में बांस का पौधा लगाने से वातावरण को अच्छा रहता है ही साथ ही आपके पास नकारात्मकता भी नहीं फटकती।