Vacancy in ANI News: देश की प्रमुख न्यूज एजेंसियों में शुमार ‘एशियन न्यूज इंटरनेशनल’ (ANI) में वेकेंसी निकली है। ANI को अपने एडिटोरियल टीम के लिए कॉपी एडिटर की जरूरत है। इसके लिए एजेंसी की ओर से योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नियुक्ति साउथ दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए होनी है।
ये भी पढ़ें: महिला Tv Anchor की मौत..सदमें में साथी पत्रकार
इस पद पर नियुक्ति के इच्छुक आवेदकों की अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए। आवेदकों के पास किसी प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी में काम करने का पांच साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। चुने गए आवेदक को विभिन्न शिफ्टों (Rotational Shifts) में काम करना होगा। आवेदन तभी करें जब वह इस तरह काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार और सहज हों।
इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे [email protected] पर भेज सकते हैं।
