Mumbai

दर्दनाक! Mumbai में मैनेजर ने अटल सेतु से लगाई छलांग..पत्नी को मौत से पहले मैसेज

Trending महाराष्ट्र
Spread the love

Mumbai में मैनेजर ने अटल सेतु से कूदकर दी जान, पत्नी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) से एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि मुंबई में एक बैंक मैनेजर ने अटल सेतु से समुद्र में छलांग लगा कर जान दे दी। मैनेजर अपनी कार से अटल सेतु पर पहुंचा था। बैंक मैनेजर (Bank Manager) की पत्नी ने पुलिस को चौंका देने वाली बातें बताई हैं। पत्नी का कहना है कि पति के ऊपर काम का ज्यादा प्रेशर था। जिस वजह से वह बहुत ज्यादा तनाव में थे। वहीं, पुलिस ने बैंक मैनेजर का पता लगाने के लिए कई टीमों के साथ खोजबीन शुरू की है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 40 साल का सुशांत चक्रवर्ती (Sushant Chakraborty) सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक में मैनेजर था।
ये भी पढ़ेंः Corona के बाद एक और जानलेवा बीमारी..बन सकता है महामारी

Pic Social Media

सुबह कथित तौर पर बैंक मैनजर (Bank Manager) कार लेकर निकले और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के हिस्से में पड़ते अटल सेतु से समुद्र में कूद गया। सेवरी पुलिस के अनुसार कई एजेंसियां बैंक मैनेजर का पता लगाने के लिए समुद्र में खोजबीन कर रही हैं। अभी उसका पता नहीं लग पाया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पुलिस के मुताबिक घटना सुबह 9 बजकर 57 मिनट की है। इससे पहले उसने अपनी लाल रंग की ब्रेजा कार को पुल के दक्षिणी हिस्से में पार्क किया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रोहित खोत ने घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने जानकारी दी कि हमें यातायात विभाग से बैंक मैनेजर के नीचे कूदने की खबर मिली। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। कार की तलाशी लेने के बाद पता लगा कि बैंक मैनेजर ने पुल से नीचे छलांग लगा दी है। बैंक मैनेजर एक बेटी का पिता है, जो परेल इलाके में पत्नी के साथ रहता था। इसके बाद पुलिस ने पत्नी से संपर्क किया। चक्रवर्ती की पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी है कि ज्यादा वर्कलोड के कारण तनाव में था।

ये भी पढ़ेंः Gmail: आ गया जीमेल का नया फीचर..आपने इस्तेमाल किया क्या?

अटल सेतु पर जाकर पुल से छलांग लगा दी

सेवरी पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने बैंक मैनेजर के मोबाइल फोन की जांच की है। अभी तक कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। बैंक मैनेजर चक्रवर्ती की ड्यूटी हुतात्मा चौक स्थित एक बैंक की ब्रांच में थी। पता चला है कि चक्रवर्ती अपनी फैमिली को वीकेंड पर घुमाने के लिए लोनावला भी ले गए थे। सोमवार को चक्रवर्ती घर से ड्यूटी जाने की बात कहकर निकला था। जिसके बाद अटल सेतु पर जाकर पुल से छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं लगा है। कई टीमें उसकी खोज में लगी हुई हैं।