Pushkar Dhami: Jharkhand government is giving 'protection' to infiltrators- CM Pushkar Dhami

Pushkar Dhami: घुसपैठियों को ‘संरक्षण’ दे रही झारखंड सरकार- CM Pushkar Dhami

उत्तराखंड झारखंड राजनीति
Spread the love

Pushkar Dhami: उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने झारखंड (Jharkhand) की झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर प्रदेश में ‘सुनियोजित साजिश’ के तहत घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) का दावा है कि घुसपैठिए आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और उनकी संस्कृति को बर्बाद कर रहे हैं।

PIC Social Media

दरअसल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Cm Pushkar Dhami) गुरुवार (Thursday) को झारखंड के जामताड़ा (Jamtara) जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘परिवर्तन सभा’ (Parivartan Sabha) जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ने कहा, झामुझो, कांग्रेस (Congress) और राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) उसके सहयोगी दल तुष्टीकरण एवं भ्रष्टाचार की राजनीति करते है। वे राज्य की जनसंख्यिकी (Demography) को लेकर साजिश रच रहे हैं।

पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) का कहना है कि बांग्लादेशी (Bangladeshi) और रोहिंग्या (Rohingya) घुसपैठियों को एक ‘सुनियोजित साजिश’ के तहत संरक्षण दिया जा रहा है। उनका (पुष्कर धामी) दावा किया कि घुसपैठिए आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, उनकी बेटियों से विवाह कर रहे हैं और उनकी संस्कृति (Culture) को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, संथाल परगना (Santhal Pargana) में आदिवासियों के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं। ये लोग कौन हैं और कौन उन्हें संरक्षण दे रहा है? उनकी पहचान की जानी चाहिए।

पुष्कर धामी (Pushakr Dhami) ने कहा कि आजादी के बाद 60 साल तक कांग्रेस (Congress) ने देश पर राज किया। देश को आजादी दिलाने में आदिवासियों ने अहम भूमिका निभाई। अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले आदिवासियों ने ही आवाज उठाई थी। देश की आजादी के बाद आदिवासी समाज (Tribal Society) की सुध नहीं ली गई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee) ने झारखंड राज्य का निर्माण कर राज्य और आदिवासी समाज के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आदिवासी समाज के सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाने के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) देश की राष्ट्रपति (President) हैं। यह सब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री (Prime Minister) ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों (Tribal Freedom Fighters) के लिए 200 करोड़ की लागत से कई संग्रहालय बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी समाज के लोगों को मुख्यधारा में लाने का काम जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आदिवासी समाज को केंद्र में रखकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ सभी को मिल रहा है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: धामी सरकार का सख्त निर्देश, 15 अक्टूबर तक ठीक हों प्रदेश की सभी गड्ढा युक्त सड़कें

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Cm Pushkar Dhami) ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के तहत झारखंड राज्य में 1.2 करोड़ लोगों के कार्ड बनाए गए हैं और आवास योजना (Aavaas Yojana) के तहत 55 लाख लोगों के लिए घर बनाए गए हैं। सीएम धामी ने कहा, 38 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिए गए हैं। 32 लाख परिवारों को शुद्ध पानी की आपूर्ति की जा रही है। 30 लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (Prime Minister Rural Road Scheme) के तहत 33,000 किलोमीटर से अधिक सड़क का निर्माण किया गया है। जामताड़ा (Jamtara) क्षेत्र में लगभग 340 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है।