Punjab

Punjab में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ..CM maan ने दी बधाई

पंजाब
Spread the love

Punjab News: पंजाब के पांच नए कैबिनेट मंत्रियों को आज राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां राजभवन में साधारण शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया।
ये भी पढ़ेः Punjab बना भारत का चौथा राज्य, जहां पोटेशियम मिला: मंत्री चेतन जौरामाजरा

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आज शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में हरदीप सिंह मुंडियां (विधायक साहनेवाल), बरिंदर कुमार गोयल (विधायक लहरा), तरुणप्रीत सिंह सौंद (विधायक खन्ना), डॉ. रवजोत सिंह (विधायक शामचौरासी) और महिंदर भगत (विधायक जालंधर पश्चिमी) शामिल हैं।

इस मौके पर उपस्थित प्रमुख हस्तियों में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. बलबीर सिंह, लाल चंद कटारूचक, हरभजन सिंह ई.टी.ओ और कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल थे।

ये भी पढ़ेः Punjab: CM भगवंत मान को किससे है खतरा? पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में क्या कहा…

इस मौके पर कई विधायक, पार्टी नेता, सिविल और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और नए मंत्रियों के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे।