Delhi CM Oath Ceremony: Kejriwal's resignation accepted, Atishi will take oath as CM today

Delhi CM Oath Ceremony: केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर, Atishi आज लेंगी CM पद की शपथ

दिल्ली दिल्ली NCR राजनीति
Spread the love

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली की नामित मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) आज (शनिवार) शाम साढ़े चार बजे CM पद की शपथ लेंगी। उनके (आतिशी) के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने उन्हें (Atishi) शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।  

ये भी पढ़ेंः Delhi New CM: Atishi होंगी दिल्ली की नई CM, जानिए नए मुख्यमंत्री की पूरी डिटेल

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का शपथ समारोह (Oath Ceremony) राजनिवास में होगा। शपथ समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 4:30-5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

अन्ना आंदोलन (Anna Aandolan) से जुड़ी आतिशी (Atishi) को अरविंद केजरीवाल का सबसे करीबी माना जाता है। केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) में सबसे ज्यादा मंत्रालय भी फिलहाल उन्हीं के पास थे और अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से वो (आतिशी) पार्टी और सरकार से जुड़े अधिकतर मुद्दों पर मुखर भी रही हैं। मंत्री बनने से पहले आतिशी पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Former Deputy CM Manish Sisodia) के सलाहकार के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

PIC Social Media

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री (Chief Minister) होंगी। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिवंगत और दिग्गज नेता सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj), कांग्रेस की शीला दीक्षित (Shila Dixit)दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। अब दिल्ली की कमान आतिशी (Atishi) को मिलने जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Delhi CM Atishi Oath: आतिशी इस तारीख को लेंगी CM पद की शपथ, Date Final  

वहीं, आतिशी मंत्रिमंडल में जो चेहर शामिल होंगे। उसमें ज्यादातर पुराने चेहरे हैं (गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन) जो कि पहले मंत्री रह चुके हैं। मुकेश अहलावत (Mukesh Ahlawat) पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे।