Krishna Janmashtami

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत!

Trending Yours राशि
Spread the love

Krishna Janmashtami पर बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत

Krishna Janmashtami 2024: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा करके अपने व्रत का पारण करते हैं। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी बहुत खास है क्योंकि जन्माष्टमी (Janmashtami) पर कई साल बाद ऐसे दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इन्हीं संयोगों में से एक संयोग है जो बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। जन्माष्टमी पर इस बार वही योग बन रहा है, जो द्वापर में बना था।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: आज ही घर के मंदिर में रख दें ये चीज..तुरंत खुलेगा भाग्य !

Pic Social media

आपको बता दें कि आज यानी 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में ही विराजमान रहेंगे, माना जाता है कि जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में हुआ था तब भी ऐसी ही स्थिति बनी थी। इसके साथ ही कुछ संयोग और बन रहे हैं, जिनके बारे में भी आपको जान लेना चाहिए। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग एक विशिष्ट प्रकार का योग माना जाता है जो सप्ताह के किसी विशेष दिन कुछ नक्षत्रों के पड़ने पर ही बनता है। इन नक्षत्रों का संयोग नए कार्यों या व्यवसाय को करने के लिए शुभ माना जाता है।

वहीं आज यानी कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के दिन, शश राजयोग और गुरु चंद्र युति की वजह से गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है। इन दुर्लभ संयोगों का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों के लिए तो ये समय बेहद माना जाता है, ज्योतिषाचार्य के अनुसार यह समय कुछ राशियों के लिए बहुत भाग्यशाली साबित होगी। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं उन चार राशियों के बारे में जिनके लिए जन्माष्टमी का त्योहार भाग्यशाली होने जा रहा है।

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए इस साल का कृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही खास रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम सफलतापूर्व होंगे। बेरोजगार जातक को मनमुताबिक नौकरी के संबंध में कोई खुशखबरी मिलने वाली है। आर्थिक स्थिति से जूझ रहे लोगों को अचानक कोई धन लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए भी जन्माष्टमी का त्योहार बहुत खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपका अच्छा बनेगा, साथ ही आप सबके दिल जीतने में कामयाब होंगे। विवाह संबंधी समस्या से परेशान जातकों को आज के दिन कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी मिठास..फौलो करने होंगे ये वास्तु टिप्स

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा और नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए यह समय अनुकूल है। सिंह वालों के लिए ये कृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही खास मानी जा रही है। काफी समय से किसी नए कार्य के शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो कृष्ण जन्माष्टमी का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा बनी रहेगी। उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य मिलेगा। व्यापार या व्यवसाय से संबंधित जातकों के लिए जन्माष्टमी का दिन बहुत मायने रखने वाला है। आर्थिक स्थिति से परेशान जातकों को इस दिन कोई बड़ा लाभ होता दिख रहा है।

नोट- ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए ख़बरीमीडिया उत्तरदायी नहीं है।