23 August Ka Rashifal

23 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

23 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

शुक्रवार 23 अगस्‍त को सर्वार्थ सिद्धि योग में मां लक्ष्‍मी मकर सहित 5 राशियों के लोगों से बहुत प्रसन्‍न होंगी। आपके लिए सफलता के जबर्दस्‍त योग बने हैं। आपके कारोबार में तरक्‍की होगी और रुकी हुई योजनाएं फिर से आरंभ होंगी। आपकी कमाई में इजाफा होगा और अचानक से रुका हुआ पैसा मिलने से बहुत खुशी होगी। 

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर का वास्तु दोष दूर करना हो तो फ़ौरन करें ये उपाय

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपके परिवार का नाम रौशन होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। काम में आपकी रुचि बनी रहेगी और आपके सुख में वृद्धि होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। धार्मिक कार्य में आपका मन लगेगा। सामाजिक कार्य में आपका मन लगेगा और योजनाएं सफल होंगी। आपको किसी काम को पूरा करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपसे किसी काम को लेकर कोई सलाह कर सकते हैं। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी बेफिजूल के खर्चों को लेकर समस्या आ सकती है, जिन पर आपको लगाम लगाने की आवश्यकता है। संतान की किसी फरमाइश को आप पूरा कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा। कोई मुकदमा चल रहा है तो उसका फैसला आपके हित में आ सकता है और आपको शीघ्र ही इस मामले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है और आपका प्रमोशन भी हो सकता है। रात्रि का समय गाने बजाने और मौज मस्ती में बीतेगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर कोई कहासुनी हो सकती है। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर भ्रम बना हुआ था, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में वृद्धि हो सकती है। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए दिन आर्थिक मामलों में लाभ से भरा होगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में कुछ बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो आपके अधिकार में वृद्धि होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। शाम से लेकर रात तक आपको लाभ होगा और सामाजिक कार्य में आपका मन लगेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी और भोग विलास में लिप्त रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा, तभी आपकी सेहत बेहतर रहेगी और आपके काम समय से पूरे होंगे। आपके जीवनसाथी आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से कोई महारत हासिल हो सकती है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। आपको अपने सहयोगियों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी उसमें आपसे कुछ नहीं कहेंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। बिजनस में निवेश बढ़ाने का फैसला न लें वरना आपको नुकसान हो सकता है। कोई राजकीय दण्ड भी प्राप्त हो सकता है। इसलिए जोखिम के काम से दूर रहें। शाम से लेकर रात तक तक भी छोटे-मोटे कष्ट और दौड़भाग हो सकती है। मानहानि की संभावना बनी रहेगी। आपको किसी कारण से शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। स्थायित्व की भावनाओं को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान मिलेगा। आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। आप अपनी किसी जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपके परिवार में किसी जन्मदिन आदि का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन इसके साथ-साथ आपके छोटे बच्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: काम करने वाले टेबल पर रखें ये चीजें..किस्मत बदलते देर नहीं लगेगी!

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ का दिन है और आपका मन अच्‍छे काम में लगेगा। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और आप बुद्धि विवेक से नई-नई खोज कर पाएंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और शाम का वक्त आनंद में बीतेगा। शाम के वक्‍त आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास कर सकते हैं, सावधान रहें।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आप  किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर मनमर्जी चलने से बचना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको किसी के लिए अपने मन में ईष्या की भावना नहीं रखनी है।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। जल्दबाजी में किए गए कार्य से हानि हो सकती है। भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। नए कार्य में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। आगे चलकर लाभ होगा। संतान के सुख में प्रयासों में सफलता मिलेगी और लाभ होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए किसी तनाव से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपको किसी संपत्ति को लेकर कोई तनाव सता रहा था, तो  आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको कोई खर्च  परेशान कर सकता हैं। ससुराल पक्ष के लोगों का आपके सहयोग मिलेगा। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप किसी दूसरे के मामलों में बेवजह ना बोले और किसी को सलाह देने से बचें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।