Accurate prediction of 12 zodiac signs

9 July 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

Rashi-1

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर से दूर हो जाएगी गरीबी..इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: रसोई घर में तुलसी लगाना शुभ या अशुभ?

मेष राशि (Aries)   आज का दिन आपके लिए किसी नये वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास में हो रहे वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप किसी अपरिचित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। घुमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थीं, तो वह खत्म होंगी। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मान मिलता नजर आ रहा है। अगर आप आज कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को आज अपना पैसा दोगुना होकर वापस मिलेगा। बच्चे ऊर्जा से भरे रहेंगे और पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देंगे। व्यापार में अगर कोई निर्णय लेना है तो बहुत सोच-विचार कर लें तभी सफल हो पाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपने खान-पान में बदलाव लाएं और अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें ताकि आप शारीरिक समस्याओं से दूर रह सके। आपके कामों में कुछ रुकावटें तो आएंगी, लेकिन आप उन्हे अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से दूर कर पाएंगे। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में किसी योजना को पूरा करने के लिए किसी को पार्टनर बनना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि वालों के आज जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और हर कार्य में सहयोग भी मिलेगा। घर के निर्माण या साज-सज्जा पर भी ध्यान देंगे और उस पर कुछ धन भी खर्च करेंगे। माता से हर मामले में सहयोग मिलता नजर आ रहा है, लेकिन अगर वह आज आपसे कोई काम करने के लिए कहती हैं, तो उसे जरूर करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। परिवार के छोटे बच्चों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo)   आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अपने कामों पर फोकस करना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। रोजगारों की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि वाले आज प्रफेशनल लाइफ में पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वे सफलता प्राप्त कर पाएंगे। घर किसी करीबी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के लोग खुश नजर आएंगे। नौकरी पेशा जातक आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों से प्रशंसा भी मिलेगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा और कई अधूरे कार्यों को पूरा करने पर जोर रहेगा। शाम के समय पड़ोसियों से आपकी कोई बहस हो जाए तो आज चुप रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है, क्योंकि व्यापार में आपको किसी पुराने निवेश से कोई नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकलने की संभावना बनती दिख रही है, इसलिए आपको अपने कामों पर पूरा फोकस करना है। पारिवारिक सदस्यों को लेकर चल रही कलह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उनके अच्छे कामों से उनकी छवि और निखरेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   वृश्चिक राशि वाले आज काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव महसूस कर सकते हैं। भाइयों से हर परिस्थिति में सहयोग मिलता नजर आ रहा है, जिससे आपको ताकत मिलेगी। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। आज आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। साझेदारी में बिजनस करने वालों को आज धन लाभ की संभावना बन रही है। शाम का समय घर के बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपका दिमाग रिलैक्स रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सुख निर्माण में प्रगति होगी। आपका परिवार आपके लिए मौजूद रहेगा। धर्म से जुड़े कार्य परिवार के रूप में किये जा सकते हैं। आप धैर्य खो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है। निराशा एवं असन्तोष की भावना से तनाव का वातावरण निर्मित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलने वाला है। शैक्षिक प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि (Capricorn)   मकर राशि वालों को आज पैसा निवेश करने से पहले किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेनी होगी। अगर आप किसी दोस्त की सलाह पर पैसा निवेश करेंगे तो आपका पैसा डूब सकता है। वाणी की मधुरता आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए मित्र बना सकती है, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। विवाह योग वालों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिन पर परिवार के सदस्यों की मुहर भी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी डील को फाइनल करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे आप थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे। शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा, दान पुण्य के कार्यों को करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज आप शॉपिंग पर कुछ पैसे खर्च करेंगे। आंखों से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आय के विभिन्न स्रोत मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव रहेगा। शाम के समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती करत नजर आएंगे।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि वालों को आज काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज यदि कोई काम सौंपा जाए तो उसे पूरे ध्यान से करना होगा, अन्यथा वरिष्ठों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उनकी प्रगति भी रुक सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक बिजनस करने वालों के लिए आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। शाम के समय किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)