8 June 2025 Ka Rashifal

8 June 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

8 June 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

 आज 8 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज प्रदोष व्रत है। आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक परिध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज से तीन दिवसीय वट सावित्री व्रत की शुरुआत भी हो गया है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लिए दिन आर्थिक और करियर संबंधी अवसरों से भरा रहेगा। छोटे-मोटे पार्ट-टाइम व्यवसायों में निवेश करने की सोच बन सकती है, जिससे भविष्य में आय के अतिरिक्त स्रोत निर्मित होंगे। लंबे समय से चली आ रही मेहनत अब रंग लाने लगी है, और धीरे-धीरे आर्थिक परेशानियां दूर होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज की गई व्यावसायिक यात्राएं लाभकारी रहेंगी, विशेषकर व्यापार विस्तार या क्लाइंट मीटिंग्स के संदर्भ में।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

वृष राशि (Taurus)   आज आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए करियर में तेजी से प्रगति के योग हैं। आपकी अप्रत्याशित सफलता से न केवल लोग चकित होंगे, बल्कि आपको भी अपनी क्षमता का अंदाज़ा होगा। अब समय है कि आप इस गति को स्थायित्व दें। व्यर्थ की प्रशंसा पाने की लालसा से दूर रहें और कार्य के प्रति केंद्रित रहें। व्यवसाय में नई साझेदारी या डील पर ध्यान दें और सरकारी कागजातों में पारदर्शिता रखें। प्रमोशन या सैलरी बढ़ोतरी के संकेत हैं, विशेषकर यदि आपने हाल ही में कोई प्रॉजेक्ट पूरा किया हो।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी समस्याओं को लेकर कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं। आप अपने घर के साथ-साथ बाहर के कामों में भी तालमेल बनाकर चलें। परिवार का सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागरूक हो सकती है। जीवनसाथी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo)   कर्क राशि के लिए दिन परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों में व्यतीत होगा, लेकिन इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी स्थान परिवर्तन की योजना बन सकती है, जो भविष्य में आर्थिक रूप से अनुकूल सिद्ध होगी। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय न लें, परंतु नई संभावनाओं की खोज अवश्य करें। फ्रीलांसर या होम-बेस्ड वर्क करने वालों को नए कॉन्टैक्ट मिल सकते हैं। भाई-बहनों से संबंधित संपत्ति विवादों में कोई हल निकल सकता है। आपका दिन लाभ से भरा होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप अपने कामों को समय से पूरा न करके अधिकारियों से डांट खा सकते हैं। यदि किसी अजनबी  पर भरोसा किया था, तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो आपका वह काम लटक सकता हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लिए दिन मानसिक अशांति और आंतरिक संघर्ष का है। शुक्र की स्थिति के कारण आप आर्थिक रूप से थोड़ा असंतुलित अनुभव कर सकते हैं। विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, अतः विवेक और साहस से काम लें। व्यवसाय में किसी पुराने ग्राहक से तनाव हो सकता है। आज बड़ा निवेश न करें। नौकरी में राजनीति और प्रतिस्पर्धा से निपटने के लिए कूटनीति की आवश्यकता है। आपको कोई बड़ा फैसला न लेने की सलाह है। अपने काम पर फोकस करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। यदि आपसे परिवार का कोई सदस्य नाराज चल रहा था, तो वह नाराजगी भी दूर हो सकती है। आपको किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के लिए दिन नई संभावनाओं और संपर्कों से भरपूर रहेगा। यदि आप किसी बड़े क्लाइंट से डील फाइनल करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। अतीत में किए गए कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। रुका हुआ पैसा धीरे-धीरे वापस मिलेगा। व्यवसाय में तकनीक के प्रयोग से फायदा होगा। युवा उद्यमियों के लिए नेटवर्किंग और एक्सपोजर का दिन है। सामाजिक स्तर पर भी आपकी उपस्थिति मजबूत होगी। आपके लिए धन प्राप्ति के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने खान-पान पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं। आप अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने से खुशी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले। आपको माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बड़े अवसरों का है। यदि आप आयात-निर्यात, कंसल्टेंसी या टेक्नोलॉजी आधारित व्यवसाय में हैं, तो बड़ा कदम उठाया जा सकता है। ऑफिस में आपकी निर्णय लेने की क्षमता की प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। आध्यात्मिक रुझान भी बढ़ेगा, जिससे मानसिक स्थिरता मिलेगी। विदेश व्यापार या एमएनसी से जुड़े लोगों को नई डील मिल सकती है। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपको कारोबार में बड़ा लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप धार्मिक कामों में अच्छा खासा खर्च करेंगे और किसी गरीब की मदद के लिए भी आप आगे आएंगे, लेकिन आपको थोड़ा खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आप अपने बिजनेस में भी थोड़ा सोच समझ कर बढ़ें। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के यदि विवाह के बात चल रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।