4 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
4 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि मंगलवार दोपहर बाद 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। 4 मार्च को देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही मंगलवार देर रात 2 बजकर 38 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 4 मार्च को शाम 6 बजकर 40 मिनट पर सूर्य पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ग्रह दोष ख़त्म करना हो तो होली पर जरूर आजमाएं ये उपाय!
मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। एक तरफ काम में सफलता मिलेगी। दूसरी तरफ, चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने के चक्कर में खुद को भूल सकते हैं। इसलिए, सोच-समझकर काम करें। परिवार के साथ आपको काफी मजा आएगा और आप एंजॉय करेंगे।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए अचानक से लाभ दिलाने वाला रहेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो उनके प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको किसी से कोई बात बोलने से पहले सोचना होगा। आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको वाहन थोड़ा सावधान रहकर चलना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपकी शौक मौज की चीजों में वृद्धि होगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली है। काफी समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होगा। इससे आपको खुशी मिलेगी। इस खुशी में परिवार वालों को भी शामिल करेंगे। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। बच्चों की तरक्की देखकर खुश होंगे। कोई अच्छी खबर मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा। भाग्य आपका साथ दे रहा है, मेहनत करते रहें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आप दूसरों के मामले में सोच समझकर बोले। आपको अपने ज्ञान को बढ़ाने की आवश्यकता है। घर में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आप नयी चीजों की खरीदारी करेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में जा सकते हैं। आप किसी काम में जल्दबाजी दिखाएंगे, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। हर काम में किस्मत का साथ मिलेगा। लेकिन काम की जगह पर कोई आपके खिलाफ साजिश कर सकता है। इसलिए सावधान रहें। आपका पैसा और समय दोनों ऐशो-आराम की चीजों पर खर्च होगा, जिससे खुशी मिलेगी। पुराना मनमुटाव खत्म होगा। रिश्ते बेहतर होंगे। नया परिचय दोस्ती में बदलेगा और आगे चलकर फायदा देगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपनी वाणी से काफी कुछ पा सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। कमाई कम और खर्च ज्यादा होने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। किसी काम के लिए बेकार में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके छिपे हुए दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। सूरज ढलने के बाद आपको थोड़ी राहत मिलेगी और मन खुश रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए सोच समझकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि आपने दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करेंगे तो इससे आपको समस्या आएगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी व्यवहार पर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपने खर्चे को कंट्रोल करना होगा। आपके भाई व बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को घुमाने लेकर जा सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए करियर में सफलता के योग हैं। घर में धन-धान्य बढ़ेगा। व्यापार में दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे तरक्की होगी। पैसा मिलेगा और दुश्मन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आपकी मनोकामना पूरी होगी और सारे काम पूरे होंगे। किसी शुभ काम या मांगलिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके परिवार में सभी लोगों की तरक्की होगी।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में ड्रेसिंग टेबल रखने की सही दिशा जान लें
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातको के रुके हुए काम पूरे होंगे, जो आपको खुशी देंगे। आध्यात्म के कार्यों में आपको काफी रुचि रहेगी। महिला मित्र से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्जा था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों में सहजता बनाए रखनी होगी। जीवन साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको अपने किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद मिलने से तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से चला आ रहा झगड़ा खत्म होगा। कोई ऐसी परेशानी आ सकती है, जिसमें परिवार वालों से मदद लेनी पड़ सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा और मन खुश रहेगा। आपके घर में और परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी और आप अपने जीवन को एंजॉय करेंगे।
मीन राशि (Pisces) आज के दिन आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि कोई टेंशन हो सकती है। पिताजी से आप काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आपके कुछ अनोखे प्रयास रंग लाएंगे और आप अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आप अपने घर में साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। आप अपने व्यवसाय को विदेशों तक फैलने के लिए किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

