6 July 2024 Ka Rashifal

4 July 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान आपसे यदि किसी काम को लेकर सलाह  ले, तो आप उन्हें जो सलाह देंगे वह उसके विपरीत चल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता से काफी कुछ पा सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती हैं।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन संतोष और शान्ति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नये अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा।  प्रमोशन मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप  अपनी सुख सुविधाओं की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। नौकरी पेशा जातक यदि नौकरी में बदलाव के लिए सोच रहे थे, तो वह  कहीं अप्लाई कर सकते हैं। आप किसी को काम के समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer)  चन्द्रमा एकादश भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)   आज का दिन आपके लिए किसी बड़े निवेश के लिए बहुत ही सोच विचार कर करने के लिए रहेगा। आपको किसी निवेश से नुकसान होने की संभावना है। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप योजना बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप लेनदेन के मामले में अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करना होगा।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि स्वामी बुध सुख की वृद्धि कर रहा हैं। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ेः इस दिशा में बनवाएं बच्चों का कमरा..हमेशा पढ़ाई में लगा रहेगा मन

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके मन मे स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपने साथी की छोटी-छोटी गलतियों को नजरंदाज करना होगा, नहीं तो वह समस्या बन सकती हैं। परिवार में यदि रिश्तो में कुछ अनबन चल रही है, तो आपको उसे दूर करने का प्रयास करें। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आपकी राशि से सप्तम अष्टम त्रिग्रही योग अभी कुछ दिन और चलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको चुनौती का सामना करना पड़ेगा। खासकर बिजनेस में किसी पार्टी से बात बिगड़ सकती है। सेहत का असर आपके काम पर पड़ सकता है। बिजनेस के मामले में धैर्य बनाकर रखें।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको बिजनेस में छोटे-मोटे काम पर भी पूरा ध्यान देना होगा। जो जातक अपने धन के निवेश को लेकर योजना बना रहे हैं, उन्हें अपने भाई व बहनों से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में किसी काम के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है।

मकर राशि (Capricorn)   आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा।

 कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने काम में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिनसे आपको घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। भाग्य का साथ मिलने से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपनी संतान से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। वरिष्ठ सदस्य आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का त्रिकोण योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)