29 September Ka Rashifal

29 September Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

29 September Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

रविवार का दिन विशेष है। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। मेष राशि वाले आज बिजनेस किसी प्रकार का बदलाव ना करें, तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: रसोई घर में तवा रखते समय भूलकर ना करें ये गलतियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

मेष राशि (Aries)   मेष राशि वालों की आज मुलाकात कुछ नए लोगों से होगी, जिससे आपको लाभ होगा। आज के दिन आपको मातृ पक्ष से भी आर्थिक लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। नौकरी करने वालों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिलेगा, जिससे करियर में अच्छी प्रगति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिससे कई कार्य आपके लिए आसान हो जाएंगे। अगर आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको भाई के माध्यम से इसमें सफलता मिल सकती है।

वृष राशि (Taurus)  वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके जीवन साथी यदि आपसे रूठी हुई थी, तो आप उसे मनाने की परे कोशिश कर सकते हैं। आपको अपनी आय को बढ़ाने के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। यदि परिवार के सदस्यों में  कोई विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपनी संतान की मनमानी के आगे घुटने टेकने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप बिजनस के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। पैसों के मामले में आपको ज्यादा बेचैन होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के दिन आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ होगा। आज आपको किसी की बातों में आकर अपना काम नहीं रोकना है, नहीं तो आपकी तरक्की रुक जाएगी। किसी परिचित के माध्यम से व्यावसायिक लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। संतान को अच्छा कार्य करते देख प्रसन्नता होगी।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन  कमजोर रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहने वाली है। यदि आपने पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जिससे आपके काफी काम आसानी से पूरे होंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में तरक्की के लिए आपके द्वारा किए प्रयास रंग लाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यस्तता के बीच काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और आप उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए आगे आएंगे। कला वर्ग के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के जातकों के लिए कल का दिन कुछ खास रहने वाला है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपका कोई नई नौकरी की प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने कामो को लेकर भाग दौड़ भी अधिक रहेगी, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। जीवनसाथी के लिए आप कोई छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को आज बिजनस में दूसरों के भरोसे नहीं रहना है, आपको अपनी शर्तों को ध्यान में रखकर काम करना होगा, तभी आपको सफलता मिलती नजर आएगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन ज्यादा कुछ समस्या नहीं होगी। अपने अनुभवों के बल पर किसी पारिवारिक समस्या का समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे। भविष्य को ध्यान में रखते हुए जीवनसाथी के साथ किसी जमीन व प्रॉपर्टी पर निवेश कर सकते हैं। संतान के विकास और उनके कार्यों को देखकर मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   वृश्चिक राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र में कोई परिवर्तन करने के बारे में सोच सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना डालें और आपको अपने माता-पिता की बातों पर पुरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। यदि आप किसी बैंक, संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों को आज काफी दिनों बाद शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। काफी समय से रुका हुआ धन आज आपको मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और उनके साथ कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे। आज आपका धन आय से अधिक व्यय होगा, लेकिन आप इसे खुशी-खुशी खर्च करेंगे। किसी दोस्त की मदद के लिए आगे आएंगे और घर पर एकादशी तिथि का श्राद्ध कर्म किया जा सकता है। आज घर में किसी से बहस न करें, नहीं तो आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: बार बार ख़राब हो रही TV..ये वास्तु दोष तो नहीं?

मकर राशि (Capricorn)   मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कोई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी किसी मनोरंजन के कार्यक्रम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों की शनिवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा और उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। परिवार की सुख-समृद्धि पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। सकारात्मक व्यावसायिक बदलाव आज लाभ की स्थितियां बनाएंगे। लव लाइफ में मान सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी में किए जा रहे कारोबार में निवेश करने के लिए दिन उत्तम है।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि वालों के लिए किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको कामो को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आस-पास रह रहे लोगों से आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपके परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जा सकते हैं, जहां उनमें रूठना मानना लगा रहेगा। कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी मिलने की आपको पूरी संभावना है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।