29 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
29 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। अमावस्या तिथि शनिवार शाम 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। 29 मार्च को रात 10 बजकर 3 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही शनिवार शाम 7 बजकर 27 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। 29 मार्च को चैत्र माह की अमावस्या है। इसके अलावा शनिवार रात 9 बजकर 44 मिनट पर शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिन पहनें लाल रंग का कपड़ा, शुभ फल मिलेगा!

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए लाभ और तरक्की के योग हैं। आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी और कारोबार में तरक्की होने के योग हैं और आपका दिन जरूरी कार्य निपटाने में बीतेगा। कारोबार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। वैवाहिक जीवन भी आनन्ददायक बीतेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप व्यवसाय में किसी से उधार का लेनदेन करेंगे, तो उससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपकी कुछ नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए सफलता का दिन है और आपको किस्मत का साथ मिलने से हर कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। जो भी काम आप करेंगे सरलता बन जाएगा। व्यर्थ के कार्य में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु का सौदा करने से पहले सभी पहलुओं के बारे में सोच लें। दस्तावेजों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको किसी नई संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में नहीं आना है। आपका कोई पुराना लेनदेन खत्म होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। छोटे बच्चों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको हर प्रकार की सुविधा और सांसारिक सुख भोग की प्राप्ति होगी। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और आपके लिए भाग्य विकास का शुभ योग बन रहा है। नई खोजों में आपकी रुचि बढ़ेगी और कारोबार में धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। पुराने कलत्र-मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा, घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने मन में किसी बात को लेकर नकारात्मक विचारों को न रखें। प्रॉपर्टी को लेकर कोई बड़ा वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आप उनके गुरुजनो से बातचीत कर सकते हैं। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लेागों के लिए करियर के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा और आपके धन सम्मान में वृद्धि के योग हैं। आपका दिन शुभ होगा और कारोबार में तरक्की हासिल होगी। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। अगर आपके घर में धन से जुड़ी बातों को लेकर कहासुनी हो तो उसे टालने का प्रयास करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं आपको परेशान करेंगी। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। आपको अपनी माताजी से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके विरोधी परास्त होंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और आपको हर प्रकार का राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा किन्तु वाणी पर संयम रखें। आपको धन के लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह है। शाम से लेकर रात तक आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आपके आपसी संबंध बेहतर होंगे और ऑफिस में प्रशंसा मिलने से आपको खुशी होगी। यात्रा में सावधान रहें।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलती से भी किचन में इन दो बर्तनों को उल्टा न रखें, नहीं तो..!
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। विद्यार्थियों की किसी नए कोर्स को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको किसी कानूनी मामले में जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलने के योग हैं। आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष में वृद्धि होगी। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार से आपके तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। पास और दूर की यात्रा करने का सुखद संयोग आपके लिए बन रहा है।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बातचीत करेंगे, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप किसी निर्णय को बुद्धि व विवेक से लेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

