29 July Ka Rashifal

29 July Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

29 July Ka Rashifal में वृद्धि योग का शुभ योग संयोग बना है।

29 July Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Sawan Vastu Tips: सावन में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों का दिन परेशानियों से भरा होगा। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दे सकती है। आपका दिन मिलाजुला रहेगा और आपको लाभ होगा। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। वरना बात बिगड़ सकती है। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपको लाभ होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने प्रमोशन की चिंता रहेगी, जिसके लिए भी अपने बॉस से बातचीत भी कर सकते हैं। आपका मनमाना व्यवहार परिवार के सदस्यों को परेशान कर सकता है। संतान को किसी क्षेत्र में सफलता मिलने से आपका मनपसंद रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता बस आपको मेहनत करने की जरूरत है तो आपको सफलता मिलेगी। रात का समय आनंद में बीतेगा। मित्रों, परिजनों के साथ वक्‍त हास परिहास में बीतेगा। आपके धन में वृद्धि होने के योग हैं और कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने भाई या बहन की सेहत की चिंता सता सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने कामों को लेकर यदि योजना बनाकर बनायेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।आर्थिक स्थिति की आपको चिंता सता सकती है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए करियर में सम्‍मान के योग हैं। किसी प्रकार की बहस और विवाद से बचें। आपको नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें। आपको सम्‍मान प्राप्‍त होगा और भाग्‍य साथ देगा। कारोबार में आपके लिए कमाई के योग हैं और काम धंधे में अच्‍छा मुनाफा होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों का आसानी से पूरा करना होगा। करियर को लेकर यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह भी दूर होगी। आपको संतान के विवाह को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो उन्हें बात बुरी लग सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य की आपको याद सताएगी। आपको कुछ नए लोगों से मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपके पद और अधिकार में वृद्धि होगी। किसी कारण से मानसिक अशांति और तनाव हो सकता है। कहीं यात्रा पर जाने से आपका मन प्रसन्‍न होगा और आपका दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यवसायिक शैथिल्य की वजह से आपका काम में मन नहीं लगेगा। आपको उदासी महसूस होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको लेनदेन करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में तनाव रहने के कारण आपको समस्या आएंगी। माताजी से यदि कोई बात विवाद चल रहा था, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगा। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो उसे आप आसानी से कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

धनु राशि (Sagittarius)  ​ धनु राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा होगा। विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत आपको रुका धन मिल सकता है। आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के काम में में कोताही न बरतें। आज आपको रिसर्च के मामले में लाभ होगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा और आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको कोई धन संबंधी समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जो लोग आयात- निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपके भाई व बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के दिन लाभ और सफलता से भरा होगा और आपके कार्य पूर्ण होंगे। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। आपका आज घूमने और शॉपिंग करने मन करेगा और आपका खर्च भी अधिक हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने अच्छे कामों से अपने परिवार के सदस्यों का नाम रोशन करेंगे। आपको किसी पुरस्कार के मिलने की भी संभावना है। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से  फंसी हुई थी, तो वह भी समाप्त हो सकती है। जीवनसाथी के करियर की आपको थोड़ी चिंता रहेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई लोन आदि अप्लाई किया है, तो वह भी आसानी से मिल जाएगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)