29 August Ka Rashifal

29 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

29 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

गुरुवार 29 अगस्‍त को सर्वार्थ सिद्धि योग में विष्‍णु कृपा से कन्‍या सहित 5 राशियों के लोगों की खूब कमाई होगी। आपको कारोबार में पैसा कमाने के सुनहरे अवसर प्राप्‍त होंगे और काफी समय से रुकी योजनाएं सफल होंगी। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और साथ ही आपका मान सम्‍मान भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में लगाई है 7 सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर? दिशा जरूर चेक करें

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए दिन भाग्‍यशाली रहेगा और आपको सभी कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। ज़मीन जायदाद के मामले में आपको लाभ होगा और कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होंगी। पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। शाम के समय परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से आपको काफी दौड़ना पड़ सकता है। आपको कुछ देर परेशानी रहेगी। देर रात तक पुनः सब सामान्य हो जाएगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए तनाव ग्रस्त रहने वाला है। रोजगार में आपको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनरशिप में आप कोई काम करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके स्वास्थ्य को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको माताजी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन र‍ाशि के लोगों का दिन भाग्‍यशाली है और ध्‍यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। औपचारिकता में न उलझें और अपने काम पर फोकस करें। आपको जो खाना हो, जो चाहिए, बेहिचक कह देना। यदि आपका धन कहीं रुका है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय से लाभ होगा और आपको मनचाही सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। शाम से लेकर रात का समय आनंद में बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ बड़े कामों को लेकर योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। यदि आप किसी बैंक व संस्था से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप किसी के कहने में आकर लड़ाई झगड़े में न पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप अपने विरोधियों को आसानी से मात दे पाएंगे। आपकी चतुर बुद्धि से आपके काफी काम हल होंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ लाभ से भरा होगा और आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा। आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयास में सफलता मिलेगी और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। आपके पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं और थोड़ा खर्च करने आपको कई गुना लाभ होगा। नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर निराश हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। परिवार में किसी संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। आपको भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा और आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अपनी संतान के व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप यदि किसी से कोई बात बोले तो बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आप किसी से धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह आपको मिल सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और ऊर्जा के क्षेत्र में आपका काम अच्‍छा चलेगा। शिक्षा की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता और गुरु के प्रति निष्ठा, भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। सायंकाल चोरी हो सकती है, सतर्क रहें और अपने काम पर ध्‍यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी विशेष काम को लेकर आप परेशान रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी कदम उठाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा, जो आपको खुशी देगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। परिवार में सदस्यों से यदि कोई वादा करें, तो उसे समय रहता पूरा करने की कोशिश करें और आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नया घर बनवाते समय इन बातों का हमेशा रखें ख्याल

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों का दिन सफलता से भर होगा और आपके लिए दिन ज्ञान से भरा होगा। आपकी विद्या बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। आपके ग्रहों की स्थिति बहुत शुभ होगी और आपको सफलता प्राप्‍त होने से मन प्रसन्‍न होगा। शासन द्वारा आपको सम्मानित किये जाने की प्रबल संभावना है। धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा और आपके खर्च में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी नई योजना में धन का निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आप यदि किसी प्रॉपर्टी का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को जांच ले। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आमदनी बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास सफल रहेंगे। धन की प्राप्ति से आपके कोष में वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे। किसी के सहयोग से आपका रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। योजनाएं सफल होने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मतभेदों को दूर करने के लिए रहेगा। आपके मित्र से धन को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा होने की स्थिति बन सकती है, इसलिए आप चुप लगाए। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। भाई-बहन आपसे किसी बात को लेकर कोई मांग कर सकते हैं। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोचेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से थोड़ा निराश तो होगी, लेकिन फिर भी आप ज्यादा परेशान नहीं होंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।