29 June 2024 Ka Rashifal

27 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर से दूर हो जाएगी गरीबी..इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी भाग्‍यशाली रहेगा और आज आप जो भी काम करना चाहेंगे वह आराम से पूरा होगा। यदि आप काम को आगे बढ़ाने के लिए किसी बैंक से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी और लाभ भी होगा। आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने से मन प्रसन्‍न होगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और नए मित्र आपका साथ देंगे। पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको घर व बाहर के कामों में तालमेल बनाकर रखना होगा। अपने काम को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आप अपने काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य पर पूरा फोकस बनाकर रखें। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता लाने के लिए  आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा, तभी आपके काम आसानी से पूरे हो सकेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को आज हर मामले में सावधान रहने की सलाह है। आज आप फिजूल के खर्चे से बचें तो दिन अच्‍छी बीतेगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज आपके कष्ट में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रिया कलाप में परेशानी और बाधा आ सकती है। अकस्मात् लाभ होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा और धर्म, आध्यात्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। शाम के वक्‍त आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए खर्चा बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपको अपनी समस्याओं से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। आप किसी से कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करें। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती हैं, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप अपनी सभी जिम्मेदारियां को आसानी से पूरा कर सकेंगे। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आपका दिन शांति और सुख में बीतेगा। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से किसी मामले में विवाद होने की वजह से थोड़ी सी नाराजगी बढ़ सकती है। मधुर वाणी का प्रयोग करें और किसी कारण से आपके संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। आपको किसी मामले में सेहत की परेशानी आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है । आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको अपने स्वास्थ्य में नरमी बनाए रखनी होगी। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माताजी से आप यदि कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको अपने किसी परिजन की याद सता सकती है। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को  उसे बढ़ाने का मौका मिलेगा। 

ये भी पढ़ेः Vastu Tips For Job: अपनायें ये वास्तु टिप्स..घर चल कर आएगी नौकरी!

तुला राशि (Libra)   तुला राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और आपको शुभ लाभ होगा। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप आज दूसरों के लिए अच्‍छा सोचेंगे और उनकी मदद भी करेंगे। आय भाव में वृद्धि होगी और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव और निष्ठा रखें। आज नये कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। आपकी किसी गलती के कारण जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर फोकस बनाएं ताकि आप उन्हें आसानी से पूरा कर सके।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों के लिए दिन भाग्‍यशाली है और आज आपके आज अंदर विद्या, बुद्धि और ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अन्दर दान पुण्य और परोपकार की भावना विकसित होगी। आप आज दूसरों की आर्थिक मदद कर सकते हैं। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शाम से लेकर रात तक आपका मन प्रसन्‍न होगा। बाहर का खाने से बचें। पेट का विकार होने की आशंका है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है।  आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। आपको यदि लंबे समय से कुछ पारिवारिक समस्या परेशान कर रही थी, तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप  लापरवाही के कारण किसी समस्या में आ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों का दायरा और बढ़ेगा। आपको अपने काम से एक नई पहचान मिलेगी। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन आप अपने खर्च में भी कटौती कर सकते हैं, जो आपको परेशान करेंगे।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा। बुद्धि विवेक से जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको लाभ होगा। सीमित और आवश्यकतानुसार व्यय करें तो कुछ पैसे बचा पाएंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। शाम से लेकर रात तक आपको किसी यात्रा पर जाने का सुख मिलेगा और परिवार के साथ समय अच्‍छा बीतेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है।  आपको एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार में रिश्तों में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों के साथ आप कही घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस में यदि आपका धन लंबे समय से फंसा हुआ था, तो आपको उस धन के मिलने की पूरी संभावना है। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)