26 March 2025 Ka Rashifal

26 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

26 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

26 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। आज देर रात 2 बजकर 30 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक प्रारम्भ है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तुलसी के पौधे में सिक्का डालें और इसके फायदे देखें

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातक इनवेस्टमेन्ट या जमीन जायदाद का सौदा करने की सोच रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा। लेकिन आपको जोखिम लेने से बचना होगा। अकाउंट से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे, लेकिन आप पारिवारिक कामों को कल पर न टालें। आपके घर के किसी सदस्य को आज सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लिए कामकाज और करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। आप एक्टिव होकर अपने काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपको आर्थिक मामलों में आज अधिक हाथ पैर चलाने से बचना चाहिए। अगर आपने पहले निवेश किया हुआ है तो अभी पैसों को इधर उधर करने से बचें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों में कुछ बदलाव करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी नई संपत्ति भूमि-वाहन आदि की खरीदारी करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने भाइयों से संपत्ति को लेकर लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के जातकों को परिश्रम और लगन से लाभ मिलेगा। आपका कोई काम अटक सकता है लेकिन आपको अधीर और परेशान होने की जरूरत नहीं है। सेहत में नरमी की वजह से भी आपको आज कुछ काम टालने पड़ सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि उन कार्यों में हाथ न डालें जिनकी जानकारी नहीं है नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो जाएगा। विदेश क्षेत्र से लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको मन में चल रही उलझनों पूरा ध्यान देना होगा। कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आप किसी प्रतियोगिता में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अचानक लाभ मिलने से खुशियां बढ़ेंगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का काम आज सुचारू रूप से चलेगा। आपको कामकाज में परिवार का भी सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। आपको अपना फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। आप अपनी योजना को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। आप आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए निवेश योजना में भी धन लगा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चली आ रही किसी समस्या का समाधान भी होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक बिजनेस में कामों में आप कोई बदलाव करने के बारे में सोच विचारकर सकते हैं। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। आपका कोई नया शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप किसी प्रॉपर्टी की डील को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी फाइनल होगी।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों का दिन कामकाज के लिहाज से व्यस्तता भरा रहेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर परिवार से संबंधित मामलों में आपको धन खर्च करना होगा। किसी अटके काम को पूरा करने के लिए आपको आज तत्परता दिखानी होगी। सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखने का फायदा होगा। सरकारी काम आपका बनेगा।

ये भी पढ़ेः Marriage Vastu Tips: अगर शादी में आ रही है दिक्कत, तो ये वास्तु टिप्स अपना कर देख लें

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। धर्म के कार्य में भी आप काफी ध्यान देंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। संतान किसी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करके आपको अच्छा लाभ देगी। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं बाहर घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को अपने कामकाज में सतर्क रहना चाहिए। कुछ लोग आपको गलत सलाह या सुझाव दे सकते हैं जिससे आपका नुकसान हो सकता है। आपको अपने काम से काम रखना चाहिए साथ ही आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। आपके लिए जरूरी है कि अपने मान सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करें। नौकरी में आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश लाभ दिलाएगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, लेकिन आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहने वाली है, जिसके लिए आप उन्हें कुछ एग्जाम की तैयारी भी करवाएंगे। आप अपने वैवाहिक जीवन में नवीनता ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत परिस्थिति के बाद भी माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।