25 June 2025 Ka Rashifal

25 June 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

25 June 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 25 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और बुधवार का दिन है। यह अमावस्या तिथि 25 जून की शाम 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। वहीं, देर रात 2 बजकर 39 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज स्नान-दान-श्राद्ध आदि की अमावस्या है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का दिन सामान्‍य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका में बदलाव संभव है। यदि आप नौकरी में हैं तो नई जिम्मेदारियां या स्थानांतरण की संभावना बन रही है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन आप अपनी योजना व सूझबूझ से माहौल नियंत्रित करेंगे। परोपकार में समय देने से आत्मसंतोष मिलेगा। शाम के समय कोई पुराना कर्ज वापस मिल सकता है या नया अनुबंध हो सकता है। व्यय पर संयम रखें, अनावश्यक सामाजिक खर्चों से बजट प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप अपनी माताजी से यदि कोई वादा करें, तो उसे समय से पूरा करने की कोशिश करें।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों का दिन भाग्‍यशाली है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से मान्यता मिल सकती है, साथ ही पदोन्नति की चर्चा भी प्रारंभ हो सकती है। किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति से आर्थिक स्थिति में स्थायित्व आएगा। अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें, विशेषकर विलासिता की वस्तुओं पर फालतू खर्च करने से बचें। शेयर बाजार में निवेश या लेनदेन से फिलहाल बचें। व्यापार में पूंजी निवेश के लिए उपयुक्त समय है, लेकिन संयुक्त निर्णय बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको बिजनेस में भी कोई अच्छी सफलता मिलने से आप किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के जातकों के लिए लाभ के योग बने हैं। राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोग विशेष लाभ में रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। दिन शेयर बाजार व लॉटरी से लाभ के लिए उपयुक्त नहीं है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। संतान की पढ़ाई या विवाह संबंधी खर्चा बढ़ सकता है। आपको धन लाभ होगा और कारोबार में आगे बढ़ने की संभावना बन रही है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स में लगे रहेंगे। किसी नए घर मकान आदि की आप खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन लेना चाहते हैं, तो वह आपको मिल सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों की योजनाएं सफल होंगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए दिन लाभप्रद है। आर्थिक दृष्टि से कोई रुका हुआ भुगतान प्राप्त हो सकता है। यदि आप बिजनस कर रहे हैं तो सरकारी टेंडर या ऑर्डर मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी का आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। आप कोई नई बीमा योजना या निवेश पॉलिसी खरीद सकते हैं। यात्रा से धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। आपको धन लाभ होगा और कहीं से नौकरी का कोई बेहतर प्रस्‍ताव आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। संतान के करियर में आज अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको अपने बिजनेस में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। धन को लेकर आप योजना बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखें और यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों का दिन करियर के मामले में लाभ से भरा होगा। घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन आय के स्रोत स्थिर रहेंगे। बिजनस पार्टनर या किसी पुराने सहयोगी से मतभेद हो सकता है, जो आगे चलकर समझौते में बदलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़ा बड़ा निर्णय न लें, पर तैयारी अवश्य करें। धन फंसने से बचाने हेतु भरोसेमंद व्यक्तियों पर ही विश्वास करें।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपको माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के लिए आप कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपके धन धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी संतान आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते है। आप यदि किसी नई नौकरी के लिए अप्लाई कर रहे थे, तो वहां से आपको बुलावा आ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का दिन तरक्‍की से भरा होगा। कोई कानूनी या संपत्ति से जुड़ा कार्य अचानक उभर सकता है, जिसमें खर्चा बढ़ेगा। पत्नी या परिवार के अन्य सदस्य के इलाज में अधिक खर्च हो सकता है, लेकिन वह जल्दी ठीक भी हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी परख और दूरदर्शिता का लाभ मिलेगा। अगर कोई ज़मीन या मकान खरीदना चाह रहे हैं तो दिन दस्तावेज़ों की जांच अवश्य करें। फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाना जरूरी है। आपको धन के मामले में बड़ा लाभ होने के योग हैं। आपकी तरक्‍की होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपका अपनी संतान से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको उनकी भावनाओं पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।