25 July Ka Rashifal

25 July Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

25 July Ka Rashifal में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में सुकर्मा योग का शुभ संयोग बना है।

25 July Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: तरक्की चाहिए तो घर की इस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों के दिन लाभ से भरा होगा। आपको कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आप कारोबार में जो भी नया करने जा रहे हैं उसमें आपको आगे जाकर भरपूर लाभ होगा। रोजमर्रा के काम में कोताही न बरतें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। आपको नए संपर्क से लाभ होगा और ऑफिस में भी लोग आपकी मदद करेंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। घर परिवार में आपके ऊपर जिम्मेदारी अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत पर करनी होगी। आपकी कमाई के नए-नए रास्ते खुलेंगे। आपको अपने खानपान पर संयम रखने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको कोई पेट दर्द, गैस, अपच आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन शुभ होगा और आपके लिए करियर में लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिये। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों में हास परिहास में व्यतीत होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए बेवजह के खर्चों को लेकर आने वाला है। आपको कोई निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन लाभ मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी नई जिम्मेदारी के साथ धन धान्य में भी वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को हर कार्य में बेहद सावधान रहने की जरूरत है। वरना आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने से नई उपलब्धियां प्राप्‍त करेंगे। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें। आज आपको पैसों की उगाही करने के लिए शहर से बाहर भी जाना पड़ सकता है। इस कार्य में आपको सफलता मिलेगी और आपके कई रुके कार्य पूर्ण होंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने आसपास में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। अपने परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर आपका सहयोग बना रहेगा। आपके सोचे समझे काम पूरे होंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ का दिन है। आज आपकी कोई बड़ी महत्‍वाकांक्षा पूर्ण होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। मानसिक अशान्ति रहेगी। किसी यात्रा पर जाने की योजना बन रही है और उसमें आपको लाभ होगा। शाम के वक्‍त कारोबार के सुस्‍त रहने की वजह से आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। अंदर से आपका मन बेचैन रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। अपने पिताजी से कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपके व्यवसाय में आपको किसी को पार्टनर बनना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको भी लिखा पढ़ी करके आगे बढ़ें। आपको किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण असुविधा बनी रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। किसी कारण से आपकी ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें तो आपको लाभ होगा। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लम्बी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी और आपका मन पूरे दिन खुशी में बीतेगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों को बहुत ही सोच विचारकर करने के लिए रहेगा। यदि आपने बिना सोचे समझे कोई कदम उठाया, तो आपको उसमें कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। आपकी किसी संपत्ति से आपको दोगुना लाभ मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप कोई भी काम बिना सोचे समझे ना करें, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी होने की संभावना है।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और दिन आपके लिए शुभ प्रभाव देने वाला रहेगा। आपके लिए वाहन और भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं। उसमें आपको लाभ होगा और अच्‍छा मुनाफा होगा। स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की वस्तु खरीदने में आपका खर्च हो सकता है। आपके लिए दिन लाभ और सम्‍मान से भरा होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी का काम करने से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कुछ कटुता चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने व्यापार में कुछ नयी तकनीकों को अपनाएंगे, जो आपके लाभ के रास्तों को खोलेंगे। कुछ नए लोगों से कांटेक्ट बनाना भी आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)