17 july ka rashifal

24 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips For Job: अपनायें ये वास्तु टिप्स..घर चल कर आएगी नौकरी!

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और आपके घर में सुख समृद्धि आएगी। भाग्‍य आपका साथ देगा और आपके अच्‍छे काम से आपका गौरव बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ आपको मिलेगा और योजनाएं सफल होंगी। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और भाग्‍य का सहारा आपको मिलेगा। आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। शाम से लेकर रात तक का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस में आपकी  कोई बड़ी डील फाइनल होने से आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।  कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्रो में काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने किसी काम को यदि भाग्य के भरोसा छोडेंगे, तो उसके भी पूरे होने की पूरी संभावना है। आप किसी दूसरे पर निर्भर ना रहे, नहीं तो वह आपके कामों को अटका सकते है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आज आपको कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण किसी कार्य में बाधा आ सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और आपको रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। रात का समय गाने बजाने और मौज मस्ती में बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सताएगी, जिसके लिए आप उनसे मिलने जा सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में आप यदि किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहने वाली है। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपके लिए अच्‍छे परिवर्तन होंगे। नौकरीपेशा है तो आपके अधिकार बढ़ेंगे और आपको आ‍र्थिक लाभ होगा। सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। शाम से लेकर रात तक आप सामाजिक कार्य और भोग विलास में लिप्त रहेंगे। क्षमता से अधिक धन प्राप्त होने के कारण आपमें अभिमान भर सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है।  आप परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल  बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ेः सावधान! इन राशि वालों की शुरू होने वाली है साढ़े साती..शनि की होगी टेढ़ी नज़र

तुला राशि (Libra)   तुला राशि के लोगों को सलाह है कि आज आप संभलकर काम करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। आपको कोई राजकीय दण्ड भी प्राप्त हो सकता है। इसलिए जोखिम के काम से दूर रहें। शाम से लेकर रात तक भी छोटे-मोटे कष्ट व मानहानि की आशंका बनी रहेगी। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और आपको लाभ होगा। कार्ययोजनाएं सफल होंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए किसी काम को जल्दबाजी मे करने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपने परिवार के काम में दिल नहीं देनी है, नहीं तो समस्याएं खड़ी हो सकती है। यदि आपके माता-पिता आपको कोई जिम्मेदारी दी थे, तो आप उसे समय रहते पूरा करें।  बड़ों की बातों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। कुछ आधुनिक विषयों की ओर आप आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों की किसी नए कोर्स के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। मित्रों का के साथ आप किसी  पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और साथ ही आपको ज्ञान और अनुभव मिलेगा। आपकी बुद्धि विवेक से नई खोजें होंगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। शाम में आपकी संतान को कष्‍ट हो सकता है। विश्वासप्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे सावधान रहें। आपके लिए परेशानी बढ़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने आलस्य के चक्कर मे आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर फोकस बनाने की आवश्यकता है। परिवार में सदस्यों के साथ आप तालमेल बनाकर आगे बढे। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगी, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप अपने पहले किए गए अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आर्थिक मामले में आपको सावधान रहना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। जल्दबाजी में किए गए कार्य से हानि होने की आशंका है। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। किसी नए काम में निवेश करना पड़े तो करें। आगे चलकर लाभ होगा। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों के लिए किए गए प्रयास में सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।  आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी आज कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत होगी।  विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप रीति रिवाजो पर पूरा ध्यान देंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)