24-February-2025-Ka-Rashifal

24 February 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

24 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज यानी 24 फरवरी को सोमवार का दिन है। सोमवार के स्वामी चंद्रमा आज धनु उपरांत मकर राशि में गोचर करेंगे। इस पर शुभ संयोग यह भी बना है कि चंद्रमा पर आज मंगल की शुभ दृष्टि रहेगी। और मंगल आज ही मार्गी भी होंगे जिससे मंगल और चंद्रमा के शुभ योग का और भी उत्तम फल वृष,कर्क, समेत कई राशि वालों को प्राप्त होगा। आज एकादशी तिथि का भी शुभ संयोग बना हुआ है जिससे भगवान भोलेनाथ और विष्णु भगवान की कृपा का लाभ भी इन राशियों को प्राप्त होगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि आज किन राशियों को किन-किन मामलों में लाभ मिलेगा।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: जेब में ना रखें ये चीज़ें..आ सकती है मुसीबत!

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: इन संकेतों से पता लगाएं घर में वास्तु दोष है या नहीं

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। भाई बहनों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन बच्चों की वजह से मन आपको कुछ चिंतित रह सकता है। आज आप अपने करीबी दोस्त की सलाह से लंबे समय से रुके हुए काम पूरा कर पाएंगे। किसी लंबे समय से अटके काम को भी आज आप पूरा कर पाएंगे। शाम को आपकी किसी समस्या का समाधान हो जाएगा जिससे मन आनंदित हो जाएगा।

वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्र आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरुरत है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले पर खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। सेहत के लिहाज से आज आप तंदरूस्त रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन आप उन्हे कंट्रोल करने की कोशिश अवश्य करेंगे। आपको किसी काम को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों में चल रहे लड़ाई झगड़े को मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer) आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। व्यापार को बढानें के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से अच्छी सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लिए आज का दिन प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें आपकी स्थिति आज मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। आपके धन में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से आज आपको कोई सकारात्मक और सुखद समाचार मिल सकता है। आज आप काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज शाम के समय अपने परिवार के किसी सदस्य की कामयाबी से आपको खुशी मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपके मन में ऊर्जा अधिक रहेगी। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको परिवार में बड़े सदस्यों से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई पुराना साथी वापस आ सकता है।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अच्छा सम्मान मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी के किसी काम को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। माता जी को आप कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आपको किसी काम में सोच समझकर धन लगाना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के जातकों को व्यापार में आज कुछ नए साथी सहयोगी मिलेंगे जिनसे आपको लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अगर आज कोई व्यवसाय शुरू कर रहे हैं तो भाग्य की दृष्टि से भी यह अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनते का आज पूरा प्रतिफल मिलेगा। आज आपको अपने माता-पिता से भी लाभ और सहयोग मिल सकता है। आप आज किसी शुभ कार्य में भी शामिल हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रूका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी । धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के द्वार खुलेंगे।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए किसी दूसरी जगह अप्लाई करेंगे, तो वहां से आपको बुलावा सकता है। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने आसपास में हो रहे वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा, आज आप अपनी प्रगति और सम्मान से आनंदित होंगे। आज शाम के समय आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। पिता के सहयोग से आज आपको कोई जमीन, वाहन या अन्य सुख साधनों का लाभ मिल सकता है। आज आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफल हो सकते हैं। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। मनोरंजक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्ते में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। आज पारिवारिक अनबन समाप्त होने से घर में सौहार्द का वातावरण रहेगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें। 

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।