1 July 2024 Ka Rashifal

23 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः 16 जुलाई से सूर्य की बदलेगी चाल..5 राशियों की क़िस्मत में राजयोग!

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आज आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा और आपका सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन काफी बदल सकता है। आज वही काम करें जिसके पूरा बनने की उम्‍मीद और उसमें सफलता प्राप्‍त हो। आपका आत्मसम्मान बढ़ने के योग हैं और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवाद में फंसने से बचने के लिए रहेगा। जीवन में चल रही समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा दिक्कत हो सकती है। यदि परिवार के  सदस्यों में आपसी मनमुटाव चल रहा है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आपको अपनी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर बहुत ही सोच विचार कर धन व्यय करना होगा। व्यर्थ के खर्चों पर रोक लगाएं अन्यथा आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है। परिवार मे आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में आज का दिन काफी भागदौड़ और व्‍यस्‍तता से भरा होगा। पूरा दिन किसी काम को पूरा करने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें और फालतू काम करने से बचें। मेहमान भी आपके घर आ सकते हैं और कुछ अधिक दिन तक ठहरने के बारे में सोच सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपकी पारिवारिक समस्याएं बड़े सदस्यों की मदद से दूर होती दिख रही हैं।  आपने यदि घर में कुछ बदलाव करने का सोचा था, तो उसके लिए आज दिन अच्छा रहेगा। बहन भाई के बीच हो रहे मनमुटाव को सुलझाने का प्रयास करें। परिवार में  लोगों को आपकी बात  पसंद आएगी, लेकिन किसी मनमुटाव के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लेागों को लाभ होगा और आपकी आय में वृद्धि होगी। भाग्य वृद्धि आज के शुभ ग्रह योग साथ दे रहे हैं। बुध के साथ होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में सहयोगी लोगों से आपको लाभ होगा। सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं और आपका विकास होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का यदि आपको मौका मिले, तो आपस उसमें कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपको  किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। वाहनों का प्रयोग सावधान  रहकर करें।  यदि आपने किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगाया था, तो उसमे आपको नुकसान हो सकता है। 

ये भी पढ़ेः सावधान! इन राशि वालों की शुरू होने वाली है साढ़े साती..शनि की होगी टेढ़ी नज़र

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ का दिन है और आज आपके लिए पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपके आनंद में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा। आपके सौंदर्य में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा। किसी निकट मित्र की सलाह से लाभ होगा। आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं आपको समय का लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए सोचे समझे कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपको आज किसी से पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है, तभी आपकी तरक्की के मार्ग खुलेंगे।  सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को  पने कामों को बहुत ही सावधान रहकर करना होगा। आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको किसी नई तकनीक का पता चल सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स के प्रति भी जागरुक रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको अकस्‍मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति होने से आपके कोष में वृद्धि होगी। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें, तो आपको अपनी समस्‍या का स्थायी हल मिलेगा और सफलता मिल जाएगी।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई प्लानिंग करेंगे, जिससे आपको समस्या खड़ी हो सकती है।  परिवार में  कोई पारिवारिक संपत्ति को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से ही मामला सुलझने की संभावना है।  घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपके भाग्य में वृद्धि के योग हैं। धन और कीर्ति में वृद्धि होगी और आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अन्त में हर कार्य में आपको सफलता की प्राप्ति से हर्ष होगा। आपके जीवन में मंगलमय परिवर्तन होंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में  लंबे समय बाद राहत मिलती दिख रही है, फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। यदि आपने किसी से पहले कुछ कर्जा  लिया था, तो  आप उसे  काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।  बिजनेस में रुका हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में आपकी कुछ योजनाएं  गति पकड़ेगी, जो आपको अच्छा लाभ देगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)